Sunday, February 15, 2026

              ईरान से जारी संघर्ष के बीच इजराइली PM नेतन्याहू ने मोदी से फोन पर की बात, मौजूदा हालात की जानकारी दी; जल्द ही ट्रम्प-पुतिन से भी बात करेंगे

              तेहरान/तेल अवीव: ईरान से जारी संघर्ष के बीच इजराइली पीएम नेतन्याहू ने पीएम मोदी से फोन पर बात कर मिडिल ईस्ट के हालात की जानकारी दी। नेतन्याहू अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूसी राष्ट्रपति पुतिन से भी बात करेंगे।

              इजराइल ने शुक्रवार सुबह 200 फाइटर जेट्स से ईरान के 6 ठिकानों पर हमला किया था। इसमें 4 परमाणु ठिकाने और 2 मिलिट्री साइट्स को निशाना बनाया। रॉयटर्स के मुताबिक, इसमें कम से कम ईरान के 20 टॉप कमांडर मारे गए, जिसमें आर्मी और एयरफोर्स चीफ भी शामिल हैं।

              इसके बाद ईरान ने दोपहर में इजराइल पर जवाबी हमला किया और 100 से ज्यादा ड्रोन दागे। इजराइली सेना (IDF) ने दावा किया है कि उन्होंने सभी ड्रोन मार गिराए। अभी तक एक भी ड्रोन इजराइल की सीमा में नहीं पहुंचा।

              इससे पहले आज सुबह इजराइल ने ईरान पर 200 फाइटर जेट्स से हमला किया था। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, इजराइली सेना ने तेहरान के आसपास कम से कम 6 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इन 6 में से 4 जगहों पर परमाणु ठिकाने भी मौजूद हैं।

              ईरान के IRGC कमांडर की मौत

              ईरान के सरकारी मीडिया ने पुष्टि की है कि इजराइली हमले में इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर हुसैन सलामी की मौत हो गई है।

              अल-जजीरा के मुताबिक हमले में ईरान के दो प्रमुख परमाणु वैज्ञानिक मोहम्मद मेहदी तेहरांची और फरदून अब्बासी भी मारे गए हैं।

              इजराइल ने यह दावा किया है कि हमले में ईरान के आर्मी चीफ मोहम्मद बाघेरी, सेना के अन्य बड़े अधिकारी और कुछ वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक भी मारे गए हैं।

              इस बीच, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई ने कहा कि हमारी सेना इजराइल को सजा दिए बिना नहीं जाने देगी।

              ईरान पर इजराइली हमले की 3 तस्वीरें…

              इजराइल के हमले से तेहरान में कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है।

              इजराइल के हमले से तेहरान में कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है।

              इजराइल के हमले से तेहरान की कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।

              इजराइल के हमले से तेहरान की कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।

              ईरान पर इजराइल के हमले के बाद धुआं उठ रहा है।

              ईरान पर इजराइल के हमले के बाद धुआं उठ रहा है।


                              Hot this week

                              रायपुर: सौर सुजला योजना से आत्मनिर्भरता की ओर मजबूत कदम

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन की किसान हितैषी...

                              Related Articles

                              Popular Categories