ASI पर रेप का आरोप… पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2020 से कर रहा था यौन शोषण

              बलौदाबाजार पुलिस लाइन में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (ASI) प्रभात साहू। - Dainik Bhaskar

              बलौदाबाजार पुलिस लाइन में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (ASI) प्रभात साहू।

              सारंगढ़-बिलाईगढ़/बलौदाबाजार: बलौदाबाजार पुलिस लाइन में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (ASI) प्रभात साहू पर युवती से दुष्कर्म का आरोप लगा है। भटगांव पुलिस ने आरोपी ASI को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है। मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, ASI प्रभात साहू पहले भाटापारा थाने में पदस्थ था। पीड़िता भी भाटापारा की ही रहने वाली है। किसी केस के सिलसिले में सहायक उपनिरीक्षक प्रभात साहू से उसकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद उन दोनों में दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई।

              आरोपी ASI प्रभात साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

              आरोपी ASI प्रभात साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

              इस बीच प्रभात साहू का ट्रांसफर भटगांव हो गया। 30 जून को युवती ने भाटापारा थाने में एएसआई प्रभात साहू के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। उसने बताया कि आरोपी ने 2020 से 2023 के बीच भटगांव, पलारी और हथबंद में उसके साथ रेप किया है। पीड़िता ने कहा कि सालों से आरोपी उसका यौन शोषण कर रहा है।

              मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है।

              मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है।

              पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि पीड़िता ने भाटापारा शहर थाने में आरोपी एएसआई प्रभात साहू के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था, लेकिन घटनास्थल भटगांव क्षेत्र होने के चलते मामला जीरो में पंजीबद्ध कर यहां कार्रवाई के लिए भेजा गया। जिसके बाद भटगांव पुलिस ने प्रभात साहू को गिरफ्तार कर लिया।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories