बीकॉम की स्टूडेंट ने फांसी लगाकर दी जान…. परिजन बोले- युवक से तंग आकर की खुदकुशी; कई दिनों से तनाव में थी बेटी

            भिलाई: दुर्ग जिले में सोमवार को 23 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतिका का नाम आकांक्षा अहिरवार है। वो फैशन डिजाइनर थी। और भिलाई के कल्याण महाविद्यालय से बीकॉम फाइनल ईयर की छात्रा थी। बताया जा रहा है, एक लड़का उसे काफी समय से परेशान कर रहा था। हालांकि पूरी तरह से मौत कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

            भट्ठी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, टाउनशिप में सेक्टर 4 सड़क नंबर 7 में आकांक्षा अहिरवार अपनी मां, दो बहन और एक भाई के साथ रहती थी। उसके पिता रिटायर्ड पुलिसकर्मी हैं। आज सुबह 11.30 बजे उसके कमरे में उसकी लाश फंदे से झूलती हुई मिली। फिलहाल भट्ठी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

            घर के बाहर खड़े परिजन और जांच करती भट्ठी पुलिस

            घर के बाहर खड़े परिजन और जांच करती भट्ठी पुलिस

            पिता 20 साल से फरार
            आकांक्षा के घर में उसकी मां, दो बहन और एक भाई है। छोटी बहन अनुष्का 12वीं पास है। उससे छोटी तनुष्का 10वीं पास और भाई साहिल होटल में काम करता है। आकांक्षा के पिता हत्या के मामले में पिछले 20 साल से फरार हैं। आकांक्षा की मां मानकुंवर अहिरवार खेती किसानी करती हैं।

            पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार को मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंपा जाएगा।

            कई दिनों से तनाव में थी युवती
            पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया, आकांक्षा को कुछ समय से उसे एक लड़का परेशान कर रहा था। उसने उसके बारे में अधिक जिक्र तो नहीं किया, लेकिन उसको लेकर वो परेशान थी। घरवालों को भी नहीं पता था कि वो इतनी मानसिक तनाव में आएगी की ऐसा कदम उठा लेगी।


                          Hot this week

                          कोरबा: एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ

                          व्हाइट कोट समारोह में चिकित्सा सेवा, नैतिकता और मानवीय...

                          Related Articles

                          Popular Categories