बांग्लादेश: रेलवे क्रॉसिंग में ट्रेन और बस की टक्कर, 12 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

          ढाका: बांग्लादेश के कुमिला शहर में शनिवार रात एक ट्रेन ने बस को टक्कर मार दी, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हो गए।

          हादसा रात करीब 2:45 बजे पदुआ बाजार इलाके में हुआ, जब चटगांव से आ रही एक ट्रेन ने रेलवे क्रॉसिंग पार कर रही बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

          बताया जा रहा है कि कुछ लोग ईद मनाने के लिए यात्रा कर रहे थे। घटना के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

          हादसे के बाद रेलवे ने लापरवाही के आरोप में दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही, इस घटना की जांच के लिए तीन अलग-अलग समितियां बनाई गई हैं। सरकार ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने और भविष्य में ऐसे हादसे रोकने के लिए रेलवे क्रॉसिंग पर सुरक्षा बढ़ाने की बात कही है।



                    Hot this week

                    रायपुर : स्पॉट एवं कन्वर्जन काउंसलिंग कल से प्रारंभ होगी

                    31 अगस्त से 02 सितंबर 2026 तक काउंसलिंग होगारायपुर...

                    रायपुर : नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद

                    आर्थिक सुरक्षा  से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह...

                    रायपुर : ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

                    रायपुर (BCC NEWS 24): महतारी वंदन योजना से महिलाओं...

                    Related Articles

                    Popular Categories