भालुओं ने किया 2 ग्रामीणों पर हमला…. चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे गांववाले, भालुओं को जंगल में खदेड़ा, घायलों का इलाज जारी

        गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: जिले में शुक्रवार रात दो ग्रामीणों पर भालुओं ने हमला कर दिया। इसमें दोनों ग्रामीण घायल हो गए, जिसमें से एक की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायल ग्रामीण को इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। ये मामला मरवाही वन मंडल के मड़वाही गांव का है।

        जानकारी के मुताबिक, मड़वाही गांव में शुक्रवार रात दो पड़ोसी बलिराम और आनंद राम अपने घर के सामने बैठे हुए थे। इसी दौरान नर और मादा भालू अपने 2 शावकों के साथ वहां पहुंचे। भालुओं ने दोनों पड़ोसियों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों ग्रामीणों का हाथ और पेट जख्मी है। इनमें से एक की हालत गंभीर है।

        दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।

        दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।

        इधर चीख-पुकार सुनकर मौके पर बाकी गांववाले पहुंचे। उन्होंने दोनों पड़ोसियों को भालुओं से बचाया। ग्रामीणों ने भालुओं को किसी तरह से जंगल की ओर खदेड़ा। लोग दोनों घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां बलिराम और आनंद राम का इलाज किया गया। गंभीर रूप से घायल ग्रामीण को बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

        बता दें कि भालू लैंड के नाम से मशहूर मरवाही वनमंडल के जंगलों से निकालकर भालू 41 डिग्री की इस भीषण गर्मी में भोजन और पानी की तलाश में रिहायशी इलाकों का लगातार रुख कर रहे हैं। ऐसे में भालुओं के हमले का डर हमेशा बना रहा है।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories