युवती से फेसबुक में दोस्ती फिर अश्लील मैसेज-फोटो भेजा : जांजगीर-चांपा में आरोपी युवक गिरफ्तार, मोबाइल फोन जब्त कर भेजा गया जेल

            जांजगीर-चांपा: जिले में युवती से फेसबुक में दोस्ती कर अश्लील मैसेज और फोटो भेजने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद कर जब्त किया गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

            जानकारी के मुताबिक, युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि फेसबुक में राकेश साहू (28) नाम का फ्रेंड रिक्वेस्ट आया था, जिसे उसने एक्सेप्ट कर लिया था। इस दौरान राकेश साहू ने फेसबुक के मैसेंजर में अश्लील फोटो भेजकर अश्लील मैसेज कर युवती को परेशान करने लगा। इससे परेशान होकर अपने परिजनों के साथ सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

            पुलिस ने आरोपी पर धारा 509 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी राकेश साहू की गिरफ्तारी के लिए साइबर टीम की मदद से मोबाइल लोकेशन लिया गया। इस दौरान आरोपी राकेश साहू को नवागढ़ थाना क्षेत्र में होने की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और उसे उसके निवास भाटापारा वार्ड नंबर 11 बरमबाबा चौक के पास से हिरासत में ली।

            आरोपी राकेश साहू ने पूछताछ करने पर अश्लील फोटो और मैसेज करने की बात को कबूल किया। वही घटना में इस्तेमाल एक मोबाइल को बरामद कर जब्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


                          Hot this week

                          रायपुर : सेवा की कहानी : बिहान से हुनर को मिली नई पहचान

                          ग्राम कटोरा की संतोषी प्रजापति मूर्ति निर्माण कर परिवार...

                          रायपुर : बिटिया @Work के तहत छात्राओं ने जाना सखी वन स्टॉप सेंटर का कामकाज

                          सखी सेंटर की सुविधाओं, महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन सेवाओं...

                          कोरबा: सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 के लिए आवेदन एवं पंजीयन प्रक्रिया की दी गई जानकारी

                          श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में जागरूकता सत्र आयोजित, 70...

                          रायपुर : विशेष लेख : गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन

                          किसानों को अब 425 रुपये प्रति क्विंटल की दर...

                          Related Articles

                          Popular Categories