बेमेतरा: मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना: स्लम बस्तियों के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और इलाज हुआ आसान…

              • अब तक 73565 का हुआ उपचार, वही 62389 मरीज़ों को मुफ़्त दवा मिली

              बेमेतरा: जिले के शहरी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) से स्लम बस्तियों के लोगों का  स्वास्थ्य परीक्षण और इलाज  आसान हुआ है। शहरी झुग्गी बस्तियों में निवासरत लोगों की नियमित जांच-उपचार-दवा का लाभ और बेहतर एवं सरल  तरीक़े मिलने लगा है। इसके लिए मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजनांतर्गत दो मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहन एक नगरपालिका बेमेतरा और साजा पहले ही को मिल गयी है। जिससे ज़िले के स्लम इलाकों में रहने वाले लोग ना सिर्फ इन मोबाइल मेडिकल यूनिट पर डॉक्टरों से अपना इलाज करा करा रहे, साथ ही यहां से दवाईयां और 41 तरह के टेस्ट भी मुफ्त किए जा जा रहे।

              जिले में अब तक लगभग 740 कैम्प लगा कर 73565 मरीजों का इलाज किया है। इन मरीजों में से 20808 मरीजों का मुफ्त लैब टेस्ट किया गया है। वहीं 62389 मरीज़ों को मुफ़्त दवा का वितरण किया गया है। एमएमयू में 41 प्रकार के विभिन्न लैब टेस्ट किये जाते हैं। इनमें खून, मल-मूत्र , थूक, टीबी, थायराइड, मलेरिया, टाईफाईड की जांच कुशल लैब टेक्निशियन द्वारा अत्याधुनिक मशीनों से की जाती है। एमएमयू में मुफ्त दवा वितरण सेवा का लाभ लेते हुये लगभग चार लाख चालीस हजार मरीजों ने अब जिले में स्लम बस्तियों के मरीजों को मुफ्त जांच, उपचार और दवा की सुविधा और बेहतर तरीक़ेमिल रही है। आधुनिक उपकरण से सुसज्जित मोबाईल मेडिकल यूनिट स्वास्थ्य सेवाएं दे रही । एमएमयू में 41 प्रकार के विभिन्न लैब टेस्ट किये जाते हैं। इनमें खून, मल-मूत्र, थूक, टीबी, थायराइड, मलेरिया, टाईफाईड की जांच कुशल लैब टेक्निशियन द्वारा अत्याधुनिक मशीनों से की जा रही है।

              इस मोबाइल मेडिकल यूनिटों में एमबीबीएस डाक्टर ज़िले की स्लम बस्तियों में कैम्प लगाकर मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं दे रहे है। एमबीबीएस डॉक्टर के साथ कैम्प में मुफ्त दवा वितरण के लिए फार्मासिस्ट, मुफ्त लैब टेस्ट करने के लिए लैब मरीजों तक मुफ्त जांच, उपचार और दवा की सुविधा पहुंचाई जा रही है। बता दें कि राज्य स्थापना दिवस 01 नवंबर 2020 को मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने की थी।


                              Hot this week

                              रायपुर : बेहतर खेती, बेहतर भविष्य, नैनो तकनीक अपना रहे किसान

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय...

                              रायपुर : अब ‘सेवा-सेतु केंद्र’ से मिलेंगी 442 डिजिटल सेवाएं

                              लोक सेवा केंद्रों का हुआ उन्नयन, मिलने वाली सुविधाओं...

                              रायपुर : जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

                              अंधाधुंध रासायनिक खाद से बढ़ रहा कैंसर का खतरासारंगढ़-बिलाईगढ़...

                              Related Articles

                              Popular Categories