बेंगलुरु: युवक को अपनी पूर्व प्रेमिका को अश्लील मैसेज करना पड़ा भारी, नए बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों ने अगवा कर पीटा, कपड़े उतार कर प्राइवेट पार्ट्स में मारा; 8 गिरफ्तार

              बेंगलुरु: बेंगलुरु में एक युवक को अपनी पूर्व प्रेमिका को अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में 10 लोगों ने अगवा कर पीटा। इस दौरान युवक के कपड़े उतार कर प्राइवेट पार्ट्स पर वार भी किया गया।

              इस पूरी घटना का वीडियो आरोपियों में से एक ने मोबाइल पर रिकॉर्ड किया, इसके बाद इसे वायरल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक लड़की का ब्वॉयफ्रेंड भी है।

              आरोपियों ने कुशल को एक बहाने से बुलाया और फिर कार में अगवा कर झील के पास एक सुनसान जगह पर ले जाकर पीटा।

              आरोपियों ने कुशल को एक बहाने से बुलाया और फिर कार में अगवा कर झील के पास एक सुनसान जगह पर ले जाकर पीटा।

              पूरे मामले को समझें..

              पीड़ित युवक कुशल और उसकी पूर्व प्रेमिका कॉलेज में साथ पढ़ते थे। इस दौरान दोनों का 2 साल तक अफेयर चला और कुछ महीने पहले ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद लड़की ने किसी और से रिलेशनशिप में आ गई थी। इससे कुशल नाराज था और उसने लड़की को अश्लील मैसेज भेजे।

              लड़की ने यह मैसेज अपने ब्वॉयफ्रेंड को दिखाए। इसके बाद उन्होंने कुशल को सबक सिखाने की साजिश रची। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने 30 जून को कुशल को एक बहाने से बुलाया और फिर कार में अगवा कर झील के पास एक सुनसान जगह पर ले जाकर पीटा।

              आरोपियों ने रेणुकास्वामी मर्डर केस से प्रेरित होकर साजिश रची

              पुलिस ने सोमवार को बताया कि कुशल की हालत अब स्थिर है। उन्होंने यह भी कहा कि हमले में शामिल लोगों ने दर्शन वाले केस से प्रेरित होकर हमले की साजिश रची। मामले की जांच जारी है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

              आरोपियों ने पीड़ित के कपड़े उतार दिए और प्राइवेट पार्ट पर भी मारा।

              आरोपियों ने पीड़ित के कपड़े उतार दिए और प्राइवेट पार्ट पर भी मारा।

              क्या है रेणुकास्वामी मर्डर केस?

              रेणुकास्वामी की लाश 8 जून 2024 को बेंगलुरु के सुमनहल्ली में एक नाले के पास मिली थी। 33 साल का मृतक रेणुकास्वामी एक्टर दर्शन का फैन था। जनवरी 2024 में कन्नड़ एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा ने दर्शन के साथ अपनी 10वीं एनिवर्सरी मनाई थी। इससे दोनों की रिलेशनशिप विवादों में आ गई, क्योंकि दर्शन पहले से शादीशुदा हैं।

              इस खबर से रेणुकास्वामी काफी नाराज था। वह लगातार पवित्रा को मैसेज कर दर्शन से दूर रहने को कह रहा था। शुरुआत में पवित्रा ने उसके मैसेज इग्नोर किए, लेकिन बाद में रेणुकास्वामी आपत्तिजनक मैसेज करके धमकियां देने लगा।

              इसके बाद पवित्रा ने दर्शन को रेणुकास्वामी की हत्या करने के लिए उकसाया। उसे सजा देने के लिए भी कहा। दर्शन ने अपने साथियों की मदद से रेणुकास्वामी को किडनैप करवाया। सभी उसे एक गोडाउन में लेकर गए। जहां उसका मर्डर करने से पहले उसे टॉर्चर किया गया।

              मृतक रेणुकास्वामी की यह तस्वीर वायरल हुई। दावा किया जा रहा था कि यह उसकी मौत से पहले की तस्वीर थी।

              मृतक रेणुकास्वामी की यह तस्वीर वायरल हुई। दावा किया जा रहा था कि यह उसकी मौत से पहले की तस्वीर थी।

              पुलिस के मुताबिक, गोडाउन में दर्शन और उनके साथियों ने रेणुकास्वामी को जमकर मारा-पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। मर्डर के बाद दर्शन के जिन साथियों के कपड़े खून से सन गए थे। उन्होंने पास में स्थित रिलायंस स्टोर से जाकर नए कपड़े खरीदे और वहीं बदल लिए।


                              Hot this week

                              रायपुर : दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

                              51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञानरायपुर...

                              रायपुर : वेदांत पावर प्लांट हादसे की जांच के आदेश जारी

                              बिलासपुर आयुक्त करेंगे वेदांता पावर प्लांट हादसे की जांचरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories