BIG NEWS: अमेरिका ने ईरान के 20 वॉरशिप डुबोए, अब तक 5000 मिसाइल से हमला, 1000 से ज्यादा लोग मारे गए

              तेल अवीव/तेहरान: अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। इसके साथ ही ईरान पर अमेरिकी हमले के 100 घंटे पूरे हो गए हैं। इजराइल-अमेरिका ने अब तक ईरान में 5000 से ज्यादा बम गिराए और 20 ईरानी वॉरशिर डुबोए। इन हमलों में 1 हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं।

              ईरान ने पलटवार करते हुए मिडिल ईस्ट के 9 देशों में बने अमेरिकी बेस पर हमला किया। इस बीच इजराइल ने लेबनान के त्रिपोली शहर में स्थित फिलिस्तीनी शरणार्थी कैंप पर हमला किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला बेद्दावी रिफ्यूजी कैंप में हुआ, जो उत्तरी लेबनान का सबसे बड़ा फिलिस्तीनी शरणार्थी कैंप माना जाता है।

              इस बीच ईरान ने इजराइल को कड़ी चेतावनी दी है। एक ईरानी सैन्य अधिकारी ने कहा कि अगर अमेरिका और इजराइल, ईरान में सत्ता परिवर्तन की कोशिश करते हैं, तो ईरान इजराइल के डिमोना न्यूक्लियर सेंटर को निशाना बना सकता है।

              ईरानी न्यूज एजेंसी ISNA के मुताबिक, अधिकारी ने कहा कि ऐसी किसी भी कार्रवाई की स्थिति में दक्षिणी इजराइल में स्थित इस परमाणु केंद्र पर हमला किया जा सकता है।

              अमेरिका ने भारत से लौट रहे ईरान युद्धपोत पर हमला किया

              अमेरिका ने बुधवार को भारत से लौट रहे एक ईरानी युद्धपोत IRIS देना को श्रीलंका के पास हमला कर डुबा दिया है। हमले में अब तक 87 ईरानी नौसैनिक मारे गए हैं। यह जानकारी श्रीलंकाई सरकार ने दी है।

              अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बताया कि हिंद महासागर में अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरानी जहाज को टॉरपीडो से निशाना बनाकर डुबा दिया। श्रीलंका की नेवी ने 32 घायल नौसैनिकों का रेस्क्यू कर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।

              जहाज पर लगभग 180 नौसैनिक सवार थे। लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। यह ईरानी युद्धपोत पिछले महीने भारत के विशाखापट्टनम में आयोजित 2026 इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में हिस्सा लेकर लौट रहा था।

              श्रीलंकाई अधिकारियों ने अल जजीरा को बताया कि बुधवार सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच (भारतीय समय के मुताबिक) मदद के लिए मैसेज भेजा। यह जहाज दक्षिणी श्रीलंका के गाले शहर से करीब 40 समुद्री मील (करीब 75 किलोमीटर) दूर था।

              इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें…

              अमेरिका और इजराइल ने बुधवार रात ईरान की राजधानी तेहरान में कई जगह बमबारी की।

              अमेरिका और इजराइल ने बुधवार रात ईरान की राजधानी तेहरान में कई जगह बमबारी की।

              ईरानी हथियारों पर अमेरिकी हमले का सैटेलाइट फुटेज।

              ईरानी हथियारों पर अमेरिकी हमले का सैटेलाइट फुटेज।

              बेरूत के दक्षिणी इलाके दहियाह में हिजबुल्लाह नेता नईम कासिम के भाषण के दौरान लोगों ने हवा में गोलियां चलाईं, जिससे आसमान में गोलियों की रोशनी दिखाई दी।

              बेरूत के दक्षिणी इलाके दहियाह में हिजबुल्लाह नेता नईम कासिम के भाषण के दौरान लोगों ने हवा में गोलियां चलाईं, जिससे आसमान में गोलियों की रोशनी दिखाई दी।

              बेरूत के दक्षिणी इलाके दहियाह में इजराइली हवाई हमले के बाद उठता धुआं।

              बेरूत के दक्षिणी इलाके दहियाह में इजराइली हवाई हमले के बाद उठता धुआं।

              ईरान पर हमले के लिए उड़ान भरता अमेरिकी फाइटर जेट।

              ईरान पर हमले के लिए उड़ान भरता अमेरिकी फाइटर जेट।


                              Hot this week

                              रायपुर : बैगलेस डे पर स्कूलों में सजी महापुरुषों और अमर शहीदों की प्रदर्शनी

                              छात्रों ने चित्रकला, पेंटिंग और स्क्रैच आर्ट के माध्यम...

                              रायपुर : व्याकरण ही नहीं, सत्यता और संतुलन ही भाषा की वास्तविक शुचिता – कुलपति प्रो. मनोज दयाल

                              प्रेमचंद जयंती पर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में 'बौद्धिक...

                              रायपुर : समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे शासन की योजनाओं का लाभ – राज्यपाल रमेन डेका

                              जल संरक्षण, पर्यावरण, जैविक खेती, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका एवं...

                              Related Articles

                              Popular Categories