BIG NEWS: होर्मुज स्ट्रेट में गुजरात का एक और जहाज डूबा, ओमान तट के पास हादसा, 14 क्रू मेंबर्स को कोस्टगार्ड ने बचाया

              तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: ईरान जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट में गुजरात का एक और मालवाहक जहाज डूब गया। ‘हाजी अली’ नाम का जहाज 13 मई की सुबह ओमान के समुद्री क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी उससे कोई ड्रोन या मिसाइल जैसा हथियार टकरा गया।

              हादसे के बाद जहाज में आग लग गई, हालांकि ओमान कोस्टगार्ड ने सभी 14 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया।

              गुजरात के द्वारका निवासी और जहाज मालिक सुलतान अहमद अंसार ने बताया कि MSV हाजी अली जहाज बेरबेरा पोर्ट से शारजाह जा रहा था। सुबह करीब 3:30 बजे ओमान के समुद्री तट के पास जहाज हादसे का शिकार हो गया।

              क्रू मेंबर्स ने बताया कि जहाज से किसी विस्फोटक जैसी चीज के टकराने की आवाज सुनाई दी थी। इसके बाद जहाज में आग लग गई। हालात बिगड़ने पर सभी 14 क्रू मेंबर्स ने लाइफ बोट की मदद से जहाज छोड़ा।

              इससे पहले 7 मई को होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहा गुजरात के द्वारका का एक और मालवाहक जहाज MSV AL फैज नूरे सुलेमानी-I भी अमेरिका और ईरान नेवी के बीच फायररिंग का शिकार हुआ था।

              हमले का शिकार हुआ हाजी अली नाम का जहाज 13 मई की सुबह ओमान के समुद्री क्षेत्र से गुजर रहा था।

              हमले का शिकार हुआ हाजी अली नाम का जहाज 13 मई की सुबह ओमान के समुद्री क्षेत्र से गुजर रहा था।

              पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स…

              1. तेहरान में युद्ध प्रभावित 80% इलाकों की मरम्मत पूरी: ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक राजधानी तेहरान में युद्ध से प्रभावित करीब 80% इलाकों की मरम्मत पूरी हो चुकी है। युद्ध में 60 हजार से ज्यादा रिहायशी इमारतें प्रभावित हुई थीं।

              2. होर्मुज संकट से यूरोप में जेट फ्यूल की भारी कमी: IEA के मुताबिक मार्च में यूरोप को रोज 3.3 लाख बैरल जेट फ्यूल मिल रहा था, जो अप्रैल में घटकर सिर्फ 60 हजार बैरल रह गया।

              3. लेबनान में इजराइली हमलों से मौतों का आंकड़ा 2,896 पहुंचा: लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इजराइली हमलों में अब तक 2,896 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में 200 से ज्यादा बच्चे शामिल हैं।

              4. अमेरिका IRGC नेटवर्क की जानकारी पर देगा 15 मिलियन डॉलर: अमेरिकी विदेश विभाग ने ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) की फंडिंग और वित्तीय नेटवर्क की जानकारी देने पर 15 मिलियन डॉलर इनाम का ऐलान किया है।

              5. रिपोर्ट- सऊदी अरब ने मार्च में ईरान पर गुप्त हमले किए: रॉयटर्स ने अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों के हवाले से दावा किया कि मार्च में सऊदी अरब ने ईरान पर जवाबी गुप्त हमले किए थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : शासन के मिशन मोड में किए जाने वाले कार्यों की हुई समीक्षा

                              मुख्य सचिव ने अधिकारियों की ली बैठकरायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : संकट की घड़ी में शासन का संबल

                              कलेक्टर ने मृतक के परिजन को दी 4 लाख की...

                              रायपुर : ग्रामीण सचिवालयों के माध्यम से गांव-गांव पहुंच रहा त्वरित समाधान

                              मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में विशेष अभियान के तहत 394...

                              Related Articles

                              Popular Categories