BIG NEWS: बांग्लादेश के विदेश मंत्री खालिलुर रहमान भारत दौरे पर पहुंचे, जयशंकर से मुलाकात की, शेख हसीना को प्रत्यर्पित करने की मांग दोहराई

              ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री खालिलुर रहमान बुधवार को नई दिल्ली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की।

              उन्होंने भारत से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमान खान कमाल को प्रत्यर्पित करने की मांग दोहराई। दोनों को इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने मौत की सजा सुनाई है।

              शेख हसीना अगस्त 2024 से भारत में रह रही हैं। उन्हें देश में बड़े विरोध प्रदर्शनों के बाद सत्ता से हटना पड़ा था।

              रहमान ने भारत से डीजल और खाद की आपूर्ति बढ़ाने की मांग की। भारत ने 31 मार्च बांग्लादेश को 7000 टन डीजल की आपूर्ति की थी, जिसके लिए बांग्लादेश ने धन्यवाद भी दिया। बांग्लादेश इस समय ऊर्जा के लिए आयात पर निर्भर है। ईरान से जुड़े युद्ध के कारण उसकी सप्लाई प्रभावित हुई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : हरियाली की ओर बढ़ते कदम

                              वन विकास निगम कवर्धा परियोजना मंडल का वृहद वृक्षारोपण...

                              Related Articles

                              Popular Categories