BIG NEWS: कांग्रेसी नेता डॉ. अंजलि निंबालकर ने अमेरिकी महिला की जान बचाई, पूर्व MLA ने फ्लाइट में CPR दिया, फ्लाइट लैंड होने तक उसे थामे रहीं

            बेंगलुरु: गोवा से नई दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में शनिवार दोपहर को एक अमेरिकन महिला बेहोश हो गई। फ्लाइट में कर्नाटक की पूर्व विधायक और पेशे से डॉक्टर अंजलि निंबालकर भी मौजूद थीं। अंजलि ने तुरंत महिला को सीपाआर देकर उसकी जान बचा ली। इस मेडिकल इमर्जेंसी के दौरान प्लेन करीब 30,000 फीट की ऊंचाई पर था।

            गोवा से दिल्ली आ रही थीं अंजलि

            अंजलि गोवा से रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस के वोट चोरी रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली आ रही थीं। वहीं, कैलिफोर्निया की रहने वाली 34 वर्षीय जेनी नाम की यह महिला अपनी बहन के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने दिल्ली आ रही थी। दोपहर के करीब करीब डेढ़ बजे टेकऑफ के 10 मिनट बाद ही जेनी को बेचैनी और कंपकंपी होने लगी और वे बेहोश होकर गिर पड़ीं।

            फ्लाइट लैंड होने के बाद एंबुलेंस के आने तक जेनी के साथ रहीं अंजली।

            फ्लाइट लैंड होने के बाद एंबुलेंस के आने तक जेनी के साथ रहीं अंजली।

            फ्लाइट में सवार अंजलि ने क्रू की ओर डॉक्टर की अनाउंसमेंट होने से पहले ही मिड-एयर मेडिकल इमरजेंसी को संभाल लिया। उन्होंने देखा कि जेनी बेहोश थीं। उनकी मुट्ठियां बंद थीं और शरीर पीला पड़ने से दिल के दौरे जैसे लक्षण दिख रहे थे। अंजलि ने जेनी की बहन से उनकी मेडिकल हिस्ट्री पूछी और फिर सीपीआर देना शुरू किया, जिससे जेनी होश में आ गईं।

            इसके बाद घबराई जेनी ने उनका हाथ पकड़ लिया और कहा- कृपया कहीं मत जाइए। इसके बाद डॉ. अंजली पूरी फ्लाइट के दौरान जेनी के पास ही बैठी रहीं। केबिन क्रू ने चीफ पायलट को इस मेडिकल इमरजेंसी की सूचना दी, जिसके बाद फ्लाइट की दिल्ली में प्रायोरिटी लैंडिंग कराई गई और जेनी को अस्पताल ले जाया गया।

            अंजलि एक मेडिकल प्रोफेशनल रह चुकी हैं। वह बेलगावी जिले के खानापुर विधानसभा क्षेत्र से 2018 में विधायक चुनी गई थीं।

            अंजलि एक मेडिकल प्रोफेशनल रह चुकी हैं। वह बेलगावी जिले के खानापुर विधानसभा क्षेत्र से 2018 में विधायक चुनी गई थीं।

            सिद्धारमैया ने अंजलि की तारीफ की

            फ्लाइट के पायलट, क्रू और सह-यात्रियों ने अंजली की जमकर तारीफ की। वहीं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी डॉ. अंजलि की तारीफ की। उन्होंने X पर पोस्ट किया- मुझे खानापुर की पूर्व कांग्रेस विधायक डॉ. अंजली निंबालकर के बारे में सुनकर गर्व हुआ। उन्होंने उड़ान के दौरान एक अमेरिकन महिला के लिए इमरजेंसी मेडिकल हेल्प की जरूरत को पहचाना और तुरंत मदद कर उसकी जान बचाई।


                          Hot this week

                          रायपुर : छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री साय ने जताई प्रसन्नता

                          भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए मुख्यमंत्री...

                          कोरबा: सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 के लिए आवेदन एवं पंजीयन प्रक्रिया की दी गई जानकारी

                          श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में जागरूकता सत्र आयोजित, 70...

                          कोरबा: छत पर सौर संयंत्र से बिजली खर्च में राहत की राह पर दादूराम गुप्ता

                          कोरबा (BCC NEWS 24): जिले कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम...

                          Related Articles

                          Popular Categories