BIG NEWS: UAE के न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन अटैक, ईरान पर हमले का शक; होर्मुज पार कर एक और LPG टैंकर भारत पहुंचा

              तेहरान: UAE के अल धफरा इलाके में स्थित बराकाह न्यूक्लियर एनर्जी प्लांट के बाहर ड्रोन हमले के बाद एक बिजली जनरेटर में आग लग गई। अबू धाबी मीडिया ऑफिस के मुताबिक इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। साथ ही न्यूक्लियर प्लांट की सुरक्षा और रेडिएशन स्तर पर भी कोई असर नहीं पड़ा।

              अधिकारियों के मुताबिक, प्लांट की सभी जरूरी मशीनें और सिस्टम सामान्य तरीके से काम कर रहे हैं। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन या देश ने नहीं ली है, लेकिन ईरान पर शक जताया जा रहा है।

              हाल के दिनों में ईरान लगातार UAE को धमकी देता रहा है। युद्ध के दौरान UAE में इजराइल के एयर डिफेंस सिस्टम और अमेरिकी सैनिक मौजूद थे।

              वहीं, ईरान जंग के बीच एक और LPG टैंकर होर्मुज पार कर भारत पहुंच गया है। मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला टैंकर ‘सिमी’ 20 हजार टन LPG लेकर गुजरात के कांडला पोर्ट पहुंचा। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, जंग शुरू होने के बाद अब तक 15 LPG जहाज भारत पहुंच चुके हैं।

              टैंकर ‘सिमी’ ने 13 मई को होर्मुज स्ट्रेट पार किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत आने वाला LPG जहाज ‘MV सनशाइन’ भी हाल ही में सुरक्षित तरीके से होर्मुज पार कर चुका है।

              पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स

              1. इजराइल-लेबनान सीजफायर 45 दिन बढ़ा: अमेरिका की मध्यस्थता में दोनों देशों के बीच 45 दिन संघर्षविराम बढ़ाया गया। 29 मई को सैन्य प्रतिनिधियों की बैठक भी होगी।

              2. ट्रम्प बोले- ईरान 20 साल परमाणु कार्यक्रम रोके तो मंजूर: ट्रम्प ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर पहली बार स्थायी रोक की बजाय 20 साल के सस्पेंशन की बात कही। साथ ही कहा कि ईरान को लेकर उनका धैर्य खत्म हो रहा है।

              3. चीन ने होर्मुज पर अमेरिकी प्रस्ताव का विरोध किया: चीन ने होर्मुज पर UN में अमेरिका-बहरीन समर्थित प्रस्ताव को गलत समय और गलत कंटेंट वाला बताया।

              4. तेहरान में US-इजराइल हमलों से 1260 मौतें: ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिका के इजराइल के हमलों में 1260 मौतें और 51 हजार घर, 10 हजार से ज्यादा गाड़ियां और सैकड़ों बाइक भी क्षतिग्रस्त हुईं।

              5. दक्षिण लेबनान में इजराइली हमले जारी: सीजफायर बढ़ने के बावजूद इजराइल ने कई इलाकों में एयरस्ट्राइक और गोलाबारी की। लगातार हमलों के कारण लोग पलायन कर रहे हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुशासन तिहार बना किसानों की उम्मीद

                              गांव-गांव पहुंच रहे अफसर, मौके पर हो रहा समस्याओं...

                              Related Articles

                              Popular Categories