BIG NEWS: तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत, 6 घायल, कई मलबे में दबे; 30 मजदूर काम कर रहे थे

              तमिलनाडु: प्रदेश के विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार को धमाका हुआ। फायर एंड रेस्क्यू विभाग के मुताबिक, हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है।

              हादसे के समय फैक्ट्री में 30 मजदूर काम कर रहे थे। 6 लोगों को गंभीर घायल होने के कारण अस्पताल ले जाया गया, जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

              दमकल, पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और फंसे लोगों को निकालने में जुटी हैं। फिलहाल विस्फोट की वजह साफ नहीं है।

              तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने X पर लिखा- इस हादसे में कई लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

              सीएम ने मंत्रियों को तुरंत घटनास्थल पर जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जिला कलेक्टर से बात कर सभी जरूरी सहायता पहुंचाने के लिए व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।

              हादसे के बाद की 4 तस्वीरें…

              फैक्ट्री में धमाके के बाद दूर से उठता धुआं दिखाई दे रहा था।

              फैक्ट्री में धमाके के बाद दूर से उठता धुआं दिखाई दे रहा था।

              फायर एंड रेस्क्यू विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर बचाव के काम में जुट गई।

              फायर एंड रेस्क्यू विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर बचाव के काम में जुट गई।

              फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।

              फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।

              रेस्क्यू टीम ने मौके से 16 शव बरामद किए हैं, सभी क्षत-विक्षत हालत में थे।

              रेस्क्यू टीम ने मौके से 16 शव बरामद किए हैं, सभी क्षत-विक्षत हालत में थे।

              6 दिन पहले भी धमाके में दो लोगों की मौत हुई थी

              इससे पहले 13 अप्रैल को विरुधुनगर सत्तूर के पास सथिरापट्टी इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ था। इसमें दो मजदूर की मौत हो गई थी। पांडी नाम के मजदूर की मौके पर झुलसने से मौत हो गई थी। वहीं अस्पताल में इलाज के दौरान करुप्पासामी (33) की मौत हो गई।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories