BIG NEWS : पहली बार CAA से 14 शरणार्थी को भारतीय नागरिकता मिली, गृह मंत्रालय ने सर्टिफिकेट जारी किया, 11 मार्च को लागू हुआ था कानून

              नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के तहत पहली बार 14 लोगों को भारत की नागरिकता दी गई है। गृह मंत्रालय ने बुधवार (15 मई) को ये जानकारी दी। मंत्रालय की ओर से कहा गया कि 14 लोगों को CAA के सर्टिफिकेट जारी कर दिए गए हैं।

              इस पर गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स में कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। साथ ही उन्होंने भरोसा दिया कि CAA के तहत हर एक शरणार्थी को नागरिकता दी जाएगी।

              केंद्र सरकार ने 11 मार्च 2024 को CAA देशभर में लागू किया था। CAA के तहत 31 दिसंबर 2014 से पहले पाकिस्तान, बांग्लादेश अफगानिस्तान से आए गैर- मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता देने का प्रावधान है।

              दरअसल, 10 दिसंबर 2019 को सिटिजनशिप अमेंडमेंट बिल (CAB) लोकसभा से और अगले दिन राज्यसभा से पारित हुआ था। 12 दिसंबर 2019 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मंजूरी मिलने के बाद CAA कानून बन गया था।


                              Hot this week

                              रायपुर : रिहायशी मकान से महाराष्ट्र निर्मित ‘संत्री’ शराब बरामद

                              आरोपी पर प्रकरण दर्जरायपुर (BCC NEWS 24): राजनांदगांव जिले...

                              रायपुर : अवैध ईंट भट्ठे पर बड़ी कार्रवाई, लाखों ईंटें और लकड़ी जब्त

                              राजस्व व वन विभाग की संयुक्त कार्रवाईबिना अनुमति चल...

                              रायपुर : एक पोकलेन और 3 हाइवा जब्त

                              शासकीय भूमि से हो रहा था अवैध खननरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories