BIG NEWS: फोर्ब्स बिलियनेयर्स 2026 लिस्ट- भारत में एक साल में 24 अरबपति बढ़े, अब देश में संख्या बढ़कर 229 हुई, लक्ष्मी मित्तल रोज ₹274 करोड़ कमाकर देश के चौथे सबसे अमीर बने

              नई दिल्ली: फोर्ब्स वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स 2026 लिस्ट के मुताबिक भारत में एक साल के अंदर 24 अरबपति बढ़े हैं। इनकी संख्या 2025 से बढ़कर 229 हो गई है। देश के चौथे सबसे अमीर लक्ष्मी मित्तल की संपत्ति में इस साल सबसे तेज उछाल देखा गया।

              उनकी कंपनी आर्सेलरमित्तल के शेयरों में 80% से ज्यादा की तेजी आने से उनकी कुल दौलत 31 अरब डॉलर, यानी 2.87 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। पिछले एक साल में उनकी संपत्ति में 20 अरब डॉलर, यानी 1.85 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।

              इस हिसाब से मित्तल ने सालभर हर दिन औसतन 274 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड कमाई की है। इस लिस्ट में फिजिक्सवाला के फाउंडर्स अलख पांडे और प्रतीक बूंब भी शामिल हो गए हैं।

              टॉप-10 में उदय कोटक की नई एंट्री

              तीसरे नंबर पर ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल हैं। वे भारत की सबसे अमीर महिला बनी हुई हैं। लिस्ट में 20 भारतीय महिला अरबपति शामिल हैं।

              कोटक महिंद्रा बैंक के फाउंडर उदय कोटक इस साल टॉप-10 में शामिल हुए हैं। हाल ही में उन्हें पद्म भूषण मिला था। उनकी एंट्री से डीएलएफ के पीछे रहे प्रॉपर्टी डेवलपर कुशल पाल सिंह 12वें नंबर पर खिसक गए।

              पेटीएम फाउंडर 3 साल बाद लिस्ट में लौटे

              एडटेक प्लेटफॉर्म फिजिक्सवाला के फाउंडर अलख पांडे और प्रतीक बूंब भी नए अरबपतियों में शामिल हैं। नवंबर में कंपनी के आईपीओ के बाद वे इस क्लब में आए।

              पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा तीन साल बाद फिर लिस्ट में लौटे हैं। पेटीएम के शेयर पिछले साल करीब 60% चढ़े, हालांकि यह अभी भी आईपीओ की करीब आधी प्राइस पर ट्रेड कर रहे हैं।

              पहली बार 2009 में फोर्ब्स इंडिया की रिच लिस्ट आई थी

              फोर्ब्स इंडिया ने अपनी पहली रिच लिस्ट 2009 में लॉन्च की थी। ये लिस्ट फैमिली और इंडिविजुअल्स से मिली शेयरहोल्डिंग व फाइनेंशियल जानकारी, स्टॉक एक्सचेंज, एनालिस्ट्स और मार्केट डेटा के आधार पर तैयार की जाती है। नेटवर्थ USD में कैलकुलेट होती है।


                              Hot this week

                              रायपुर : तसर पालन को बढ़ावा देने नर्सरी प्रशिक्षण आयोजित

                              अर्जुन और साजा के 5,000 पौधे तैयार, ग्रामीणों की...

                              रायपुर : टाटेकसा जलाशय योजना के सर्वेक्षण को मिली हरी झंडी

                              3.47 करोड़ रूपए की मिली प्रशासकीय स्वीकृतरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories