BIG NEWS: दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति को 5 साल की जेल, पद पर रहते हुए देश में मार्शल लॉ लगाने की कोशिश की थी

              सियोल: दक्षिण कोरिया की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति यून सुक योल को पांच साल जेल की सजा सुनाई है। उन्होंने दिसंबर 2024 में पद पर रहते हुए देशभर में मार्शल लॉ लगाने की कोशिश की थी। अदालत ने इसे सत्ता का गलत इस्तेमाल माना।

              जज ने शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए कहा कि यून ने देश को राजनीतिक संकट में डाल दिया था। बीबीसी के मुताबिक, यून के लगभग 100 समर्थक शुक्रवार को अदालत के बाहर बड़ी स्क्रीन पर कार्यवाही का लाइव टेलिकास्ट देखने के लिए जमा हुए थे। उनमें से कुछ ने लाल बैनर पकड़े हुए थे जिन पर लिखा था – यून, फिर से! कोरिया को फिर से महान बनाओ।

              रिपोर्ट के मुताबिक यून ने कुछ दिनों पहले खुद को अपने घर पर बंद कर लिया था। उन्होंने घर के सामने कई गार्ड्स की तैनाती कर दी थी, जिससे मामले की जांच करने वाले अधिकारी अंदर न आ पाएं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें किसी तरह गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

              यून के खिलाफ कई मामलों में केस चल रहा है। इनमें सबसे गंभीर आरोप विद्रोह का है। कोर्ट में उनके खिलाफ केस दायर करने वालों ने मांग की है कि यून को मौत की सजा दी जाए। अब कोर्ट इस मामले पर फरवरी में अगला फैसला सुनाएगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुशासन तिहार से टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति

                              42 स्वास्थ्य शिविरों में 5,890 डिजिटल एक्स-रे और 538...

                              रायपुर : 07 जुलाई को सरगुजा जिले में मनाया जाएगा रोजगार एवं आवास दिवस

                              प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं विकसित भारत-जी राम जी...

                              Related Articles

                              Popular Categories