BIG NEWS: गगन थापा होंगे नेपाली कांग्रेस से पीएम पद के उम्मीदवार, कमेटी ने प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी

              काठमांडू: नेपाल की प्रमुख राजनीतिक पार्टी नेपाली कांग्रेस ने ने शुक्रवार को आगामी संसदीय चुनावों के लिए अपने प्रधानमंत्री उम्मीदवार का ऐलान कर दिया। पार्टी ने गगन थापा को PM कैंडिडेट घोषित किया है।

              यह घोषणा काठमांडू के पास ललितपुर जिले के सानेपा स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई सेंट्रल वर्किंग कमेटी की बैठक में की गई। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक कमेटी ने प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी।

              49 वर्षीय गगन थापा को इसी महीने नेपाली कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया था। उनके पार्टी अध्यक्ष बनने के तुरंत बाद उपाध्यक्ष बिश्व प्रकाश शर्मा ने सार्वजनिक रूप से संकेत दिया था कि थापा ही पार्टी के प्रधानमंत्री उम्मीदवार होंगे।

              इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री और CPN-UML प्रमुख केपी शर्मा ओलीऔर काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन शाह को उनकी पार्टियों ने PM उम्मीदवार बनाया है।

              केपी शर्मा ओली और बालेन शाह झापा-5 संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि गगन थापा सरलाही-4 संसदीय क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरेंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से बदली नीलिमा की जिंदगी

                              सिलाई प्रशिक्षण ने दिया आत्मनिर्भरता का नया रास्ता, घर...

                              रायपुर : सेवा सेतु केंद्र बना उर्मिला के सपनों का सहारा

                              समय पर मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र, जावंगा कन्या...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 : सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत

                              शिकायत पर त्वरित कार्यवाही कर ग्राम दाउकापा में सड़क...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन को मिल रही नई मजबूती

                              मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी आम नागरिकों का भरोसेमंद मंच, ड्राइविंग...

                              Related Articles

                              Popular Categories