तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: ईरान ने दावा किया है कि उसने शुक्रवार को एक अमेरिकी F-35 फाइटर जेट गिरा दिया है। हालांकि उसके पायलट को हिरासत में लेने की खबरों से इनकार कर दिया।
इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि इस जेट का पायलट ईरान की हिरासत में है। रिपोर्ट के मुताबिक, विमान गिरने से पहले पायलट ने कूदकर अपनी जान बचाई और वह ईरान के अंदर ही कहीं उतरा।
अपने पायलट को ढूंढने के लिए अमेरिकी सेना ने कोहगिलुयेह और बोयेर-अहमद जिले में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन में ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर और C-130 हरक्यूलिस विमान लगाए गए।
वहीं ईरानी सेना ने कहा है कि अगर अमेरिका और इजराइल ने उसके इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमले बढ़ाए, तो वह पूरे मिडिल ईस्ट में उनके ठिकानों को निशाना बनाएगा।
ईरानी सेना के प्रवक्ता इब्राहिम जोल्फाघरी ने कहा- अगर हमारे पुल, बिजली घर या ऊर्जा ढांचे को छुआ, तो हम मिडिल ईस्ट में आपके पूरे ठिकाने खत्म कर देंगे।
भारत बोला- हम अकेले जिसने होर्मुज में नाविक खोए
ब्रिटेन की पहल पर होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए गुरुवार को एक ऑनलाइन बैठक हुई, जिसमें 60 से ज्यादा देशों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में भारत की तरफ से विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल हुए।
बैठक में विक्रम मिसरी ने कहा कि होर्मुज संकट में अब तक सिर्फ भारत के ही नागरिक मारे गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होर्मुज संकट में अब तक 3 भारतीय नाविक मारे जा चुके हैं, ये सभी विदेशी जहाजों पर काम कर रहे थे।
ईरान जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें…

ट्रम्प ने गुरुवार को ईरान के इस्फहान पर हमले का फुटेज सोशल मीडिया पर शेयर किया।

ईरान ने गुरुवार को बहरीन में अमेजन डेटा सेंटर पर हमले का वीडियो जारी किया।

ईरान ने गुरुवार को जॉर्डन में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर हमला किया।

(Bureau Chief, Korba)




