BIG NEWS: कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत, 63 लोग घायल, कई की हालत गंभीर, अमेरिकी ठिकानों पर भी ड्रोन अटैक

              तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि 63 लोग घायल हैं। इनमें कई लोगों की हालत गंभीर है। कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने इस घटना पर शोक जताया है।

              कुवैत के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कई लोगों को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद 25 एम्बुलेंस मौके पर भेजी गईं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

              हमले से एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 को भारी नुकसान पहुंचा। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर कुछ समय के लिए एयरपोर्ट ट्रैफिक रोक दिया गया।

              इससे पहले अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया था कि ईरान ने कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैनिकों पर फिर ड्रोन हमले किए। हालांकि, सारे हमले नाकाम हो गए।

              ट्रम्प ने माना- नेतन्याहू को फोन पर गाली दी थी

              अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने माना है कि उन्होंने सोमवार को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ फोन पर बातचीत के दौरान उन्हें ‘*** पागल’ कहा था। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह नेतन्याहू की इज्जत करते हैं और उनके साथ बहुत अच्छे रिश्ते हैं।

              एक पॉडकास्ट में ट्रम्प ने कहा-

              इजराइल के लेबनान पर हमले को लेकर मैं परेशान था। मुझे बीबी (नेतन्याहू) बहुत पसंद हैं और मैं उनके साथ बहुत अच्छे से काम करता हूं।

              नेतन्याहू के खिलाफ ट्रम्प की गाली-गलौज वाली खबर सबसे पहले एक्सियोस ने सोमवार को पब्लिश की थी। बाद में इजराइली अधिकारियों ने इस रिपोर्ट का खंडन किया था।

              पिछले 24 घंटे के 4 बड़े अपडेट्स…

              1. ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए: ईरान ने लाइबेरिया के झंडे वाले एक जहाज पर मिसाइलें दागने का दावा किया। इसके अलावा कुवैत और बहरीन की ओर मिसाइल और ड्रोन दागे। ईरान का कहना है कि उसने क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी एयरबेस, हेलीकॉप्टर बेस और बहरीन में अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के मुख्यालय को निशाना बनाया।
              2. अमेरीका ने ईरानी ऑयर टैंकरों पर हमले किए: अमेरिकी सेना ने खार्ग द्वीप के एक ईरानी बंदरगाह की ओर जा रहे बोत्सवाना के झंडे वाले एक तेल टैंकर पर हेलफायर मिसाइल से हमला किया। इससे पहले अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट के पास केश्म द्वीप पर स्थित एक ईरानी सैन्य नियंत्रण केंद्र को निशाना बनाया।
              3. ट्रम्प ने लेबनान पर नेतन्याहू को फटकार लगाई: ट्रम्प ने लेबनान में इजराइली हमलों पर नेतन्याहू को फोन पर फटकार लगाई। रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा- “अगर मैं नहीं होता तो तुम जेल में होते।”
              4. लेबनान में इजराइली हमले तेज: लेबनान में इजराइली हमले जारी हैं। नबातियेह समेत कई इलाकों पर एयरस्ट्राइक हुईं, जबकि हिजबुल्लाह ने भी ड्रोन और मिसाइल हमले किए।

                              Hot this week

                              रायपुर : दो नदियां पार कर ग्रामीणों के बीच पहुंचे कलेक्टर

                              जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं, 3 दिन में बिजली...

                              रायपुर : करघे से कमाई तक : धमतरी के ग्राम नारी की बुनकर महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत

                              शासकीय सहयोग से बढ़ा उत्पादन, आय और आत्मविश्वाससंबलपुरी साड़ियों...

                              रायपुर : जशपुर में धूमधाम से मनाया गया जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव

                              ’नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत, शिक्षा के महत्व का...

                              रायपुर : सरगुजा संभागायुक्त ने जशपुर कलेक्टोरेट का किया औचक निरीक्षण

                              ’ई-ऑफिस, राजस्व प्रकरणों और डिजिटल सेवाओं की समीक्षा, लंबित...

                              Related Articles

                              Popular Categories