BIG NEWS: किम जोंग-उन की साउथ कोरिया को चेतावनी, बोले- खतरा हुआ तो ‘पूरी तरह तबाह’ कर देंगे

              प्योंगयांग: नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग-उन ने साउथ कोरिया को कड़ी चेतावनी दी है। किम ने कहा है कि उनके देश की सुरक्षा को खतरा हुआ तो वे साउथ कोरिया को ‘पूरी तरह नष्ट’ कर सकते हैं।

              प्योंगयांग में सात दिन चली वर्कर्स पार्टी कांग्रेस के समापन पर किम ने अगले पांच वर्षों के लिए परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम को तेज करने का खाका पेश किया।

              उन्होंने पानी के भीतर से दागे जा सकने वाले इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल, सामरिक परमाणु हथियारों के विस्तार, परमाणु-संचालित पनडुब्बी, एआई-युक्त ड्रोन और उन्नत उपग्रह विकसित करने की बात कही।

              किम ने साउथ कोरिया को ‘स्थायी दुश्मन’ बताते हुए कहा कि उससे बातचीत की कोई गुंजाइश नहीं है। वहीं, उन्होंने कहा कि अमेरिका यदि प्रतिबंध और दबाव की नीति छोड़े तो संवाद संभव है।

              कांग्रेस के बाद राजधानी में भव्य सैन्य परेड आयोजित की गई, जिसमें किम अपनी बेटी के साथ नजर आए। हालांकि परेड में अमेरिका तक मार करने में सक्षम बड़े ICBM प्रदर्शित नहीं किए गए

              एक्सपर्ट्स का मानना है कि किम एक ओर अपने परमाणु कार्यक्रम को मजबूती दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अमेरिका के साथ भविष्य की संभावित बातचीत के लिए विकल्प भी खुले रख रहे हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : केतनपाल में जल जीवन मिशन बना बदलाव की धारा

                              हर घर पहुंचा शुद्ध पेयजल, वर्षों पुरानी जल समस्या...

                              रायपुर : प्रतिभा, परंपरा और सृजनशीलता का उत्सव

                              रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’16 विधाओं...

                              Related Articles

                              Popular Categories