BIG NEWS: SBI को पीछे छोड़ मोस्ट वैल्युएबल PSU स्टॉक बना LIC… मार्केट कैप ₹5.65 लाख करोड़ के पार, स्टॉक ने ₹918 का ऑल टाइम हाई बनाया

              मुंबई: लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) को पीछे छोड़कर फिर से मोस्ट वैल्युएबल PSU स्टॉक का दर्जा हासिल कर लिया है।

              LIC के शेयर ने आज कारोबार के दौरान 918.45 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया। इससे कंपनी का मार्केट बढ़कर 5.65 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया। वहीं SBI के शेयर में करीब 2% की गिरावट है। इससे कंपनी का मार्केट कैप 5.61 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है।

              6 महीने में LIC का शेयर 44% से ज्यादा चढ़ा
              LIC के शेयर ने बीते 6 महीने में अपने निवेशकों को 44% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। एक साल में शेयर 26% से ज्यादा बढ़ा है। LIC का शेयर अपने 52-वीक लो 530 रुपए से 67% ऊपर आ चुका है। वहीं SBI के शेयर ने निवेशकों को पिछले छह महीने में केवल 5% का ही रिटर्न दिया है। बीते एक साल की बात करें तो इसका शेयर सिर्फ 6% ही बढ़ा है।

              LIC का IPO 4 मई 2022 को आया था। तब IPO के जरिए सरकार ने LIC में अपनी 3.5% हिस्सेदारी बेची थी। यह IPO 21,000 करोड़ रुपए का था। इसका प्राइस बैंड 902-949 रुपए तय किया गया था और लिस्टिंग 867 रुपए पर हुई थी।

              MPS के नियमों में बदलाव के बाद LIC के शेयर में तेजी
              दिसंबर में वित्त मंत्रालय ने LIC को 25% के मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग (MPS) के नियमों में 2032 तक पूरा करने की छूट दी थी। सेबी के नियमों के अनुसार, सभी लिस्टेड कंपनियों को 25% पब्लिक शेयरहोल्डिंग रखना जरूरी है।

              हालांकि, नई लिस्टेड कंपनियों को इस जरूरत को पूरा करने के लिए तीन साल का समय दिया जाता है। 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा मार्केट कैप वाली कंपनियों के लिए 25% MPS नियम को पूरा करने की समयसीमा पांच साल है।


                              Hot this week

                              रायपुर : खनिज का अवैध परिवहन, 4 वाहन जब्त

                              अवैध ईंट भट्ठा संचालकों को नोटिसरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              ​रायपुर : ​खरीफ सीजन में किसानों को नहीं होगी खाद-बीज की किल्लत

                              गड़बड़ी करने वाले 8 डीलरों के लाइसेंस सस्पेंडसरसींवा क्षेत्र...

                              Related Articles

                              Popular Categories