BIG NEWS: देश में LPG की किल्लत, इंडक्शन की मांग बढ़ी, अमेजन में प्रोडक्ट की 30 गुना तक बिक्री, कई ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर आउट ऑफ स्टॉक

              नई दिल्ली: देश में एलपीजी की उपलब्धता की बढ़ती चिंता के बीच की ऑनलाइन शॉपिग प्लेटफॉर्म पर इंडक्शन की मांग अचानक बढ़ गई है। कई ई-कॉमर्स साइट्स पर ये प्रोडक्ट आउट ऑफ स्टॉक हो गया है।

              अमेजन, फ्लिपकार्ट और ब्लिंकिट जैसे प्लेटफॉर्म पर इंडक्शन के स्टॉक में खासी कमी देखने को मिल रही है। ब्लिंकिट पर तो लगभग सभी मॉडल आउट ऑफ स्टॉक दिख रहे हैं, जबकि अमेजन और फ्लिपकार्ट पर भी कुछ ही ब्रांड मिल रहे हैं।

              मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और गैस सप्लाई पर असर के कारण कई शहरों में लोग एलपीजी सिलेंडर न मिलने से परेशान हैं। इसी वजह से बैकअप के तौर पर इंडक्शन कुकटॉप खरीद रहे हैं।

              अमेजन पर इंडक्शन आउट ऑफ स्टाक

              फ्लिपकार्ट पर इंडक्शन के कुछ ही मॉडल मिल रहे, कई आउट ऑफ स्टॉक

              ब्लिंकिट पर इंडक्शन का एक ही मॉडल दिखा रहा, वह भी आउट ऑफ स्टॉक

              ब्लिंकिट पर भी सभी मॉडल आउट ऑफ स्टॉक।

              ब्लिंकिट पर भी सभी मॉडल आउट ऑफ स्टॉक।

              इंडक्शन की मांग बढ़ने के कारण कीमत बढ़ी

              भारत में आमतौर पर इंडक्शन की कीमत ₹1300 से ₹2000 से शुरू होती हैं। वहीं, मिड रेंज जाने पर यह ₹2,000 – ₹3,500 में मिलता हैं। प्रीमियम मॉडल ₹3,500 – ₹4,500+ का होता है।

              इंडक्शन कुकटॉप की मांग बढ़ने के बाद कई ब्रांड के मॉडल की कीमतों में करीब 10-20% तक बढ़ोतरी देखी जा रही है। वही दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता जैसे शहरों में इंडक्शन की बिक्री तेजी से बढ़ी है।

              ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर रिकॉर्ड बिक्री

              ई-कॉमर्स कंपनियों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में इंडक्शन की बिक्री में तेज उछाल आया है। अमेजन पर बिक्री करीब 30 गुना और फ्लिपकार्ट पर बिक्री करीब चार गुना हो गई। इसके अलावा इलेक्ट्रिक केटल, राइस कुकर और अन्य इलेक्ट्रिक कुकिंग उपकरणों की बिक्री भी तेजी से बढ़ रही है।

              इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर क्रोमा के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में इंडक्शन कुकटॉप की मांग करीब 3 गुना बढ़ गई है। वहीं, किचन अप्लायंस बनाने वाली कंपनी स्टोवक्राफ्ट ने बताया कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उनकी साप्ताहिक बिक्री करीब चार गुना तक बढ़ गई है।

              सरकार बोली- घबराने की जरूरत नहीं

              हालांकि सरकार ने लोगों से कहा हैं कि घबराने की जरूरत नहीं है। देश की ऊर्जा सप्लाई सुरक्षित है और एलपीजी उत्पादन भी बढ़ाया गया है। अधिकारियों के अनुसार घरेलू एलपीजी की सप्लाई सामान्य है और सिलेंडर बुकिंग के बाद लगभग ढाई दिन में डिलीवरी हो रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : पोल निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बनीं सेमरिहा की फूलमती सिंह

                              मेहनत और आत्मविश्वास से बदली तकदीररायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : बस्तर का कोड़ेनार बना ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम

                              स्वच्छता की नई इबारत लिखता बास्तानाररायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories