BIG NEWS: चेन्नई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान चलती फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोलकर कूदा यात्री, विमान रनवे से टर्मिनल की तरफ जा रहा था, पायलट ने तुरंत रोका; आरोपी गिरफ्तार

            तमिलनाडु: चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार सुबह लैंडिंग के दौरान एयर अरेबिया की चलती फ्लाइट में एक यात्री इमरजेंसी गेट खोलकर नीचे कूद गया। यह फ्लाइट शारजाह से चेन्नई पहुंची थी और इसमें 231 यात्री सवार थे।

            घटना सुबह करीब 3:23 बजे हुई। एयरबस A320 मॉडल की फ्लाइट G9 471 रनवे से टर्मिनल की ओर बढ़ रही थी। घटना के बाद पायलट ने तुरंत विमान को रोक दिया और एयरपोर्ट अधिकारियों को सूचना दी।

            घटना के बाद यात्री एयरपोर्ट के कमर्शियल एरिया की ओर भागने लगा, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि, सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया।

            कूदने के दौरान यात्री घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए ले जाया गया। आरोपी की पहचान 29 साल के मोहम्मद शरीफ मोहम्मद नजमुद्दीन के रूप में हुई है।

            घटना के बाद पायलट ने तुरंत विमान को रोक दिया और यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। फोटो सोर्स- AIR

            कई फ्लाइट्स में देरी हुई, एक को डायवर्ट करना पड़ा

            एक अधिकारी के मुताबिक, घटना के बाद मुख्य रनवे (07/25) को 3:25 बजे सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया। रनवे ऑपरेशन करीब 4:35 बजे फिर से शुरू कर दिए गए।

            इस दौरान कई फ्लाइट्स में देरी हुई। लंदन से आने वाली ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA0035 को बेंगलुरु डायवर्ट किया गया। मुख्य रनवे बंद होने के दौरान कुछ ऑपरेशन सेकेंडरी रनवे (12/30) से चलाए गए।

            दावा- आरोपी मानसिक रूप से बीमार

            आरोपी तमिलनाडु के पुडुकोट्टई का रहने वाला है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और उसकी मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है।

            कुछ मीडिया रिपोर्टस में दावा किया गया कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।


                          Hot this week

                          कोरबा: युवाओं को साइबर सुरक्षा और करियर काउंसलिंग की मिलेगी जानकारी

                          युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम 22 अक्टूबर को आईटीआई रामपुर...

                          कोरबा: 24 करोड़ 20 लाख रू. से होगा निगम क्षेत्र की सड़कों का कायाकल्प, आवागमन होगा सुगम

                          उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर...

                          धमतरी : प्रोजेक्ट आंगन लक्ष्मी से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का संबल

                          पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को...

                          Related Articles

                          Popular Categories