BIG NEWS: पाकिस्तान में पुलिस चौकी पर बड़ा हमला, आत्मघाती विस्फोट में 15 सुरक्षाकर्मियों की मौत, कई घायल

          इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकियों ने पुलिस चौकी पर बड़ा हमला किया। आत्मघाती विस्फोट और फायरिंग में कम से कम 15 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

          पुलिस के मुताबिक, हमला उत्तर-पश्चिमी जिले बन्नू में हुआ। विस्फोटकों से भरी एक गाड़ी पुलिस पोस्ट की ओर बढ़ रही थी। सुरक्षा बलों ने वाहन पर फायरिंग की, जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ।

          धमाके की वजह से आसपास के कई घरों की छतें गिर गईं। पुलिस पोस्ट की इमारत भी पूरी तरह तबाह हो गई और कई सुरक्षाकर्मी मलबे में दब गए।

          पुलिस ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद बड़ी संख्या में आतंकियों ने पुलिस चौकी पर हमला बोल दिया, जिसके बाद दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई।

          बन्नू पुलिस के प्रवक्ता के मुताबिक, हमले में 15 सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई है और कई अन्य घायल हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने आतंकी मारे गए या गिरफ्तार किए गए हैं।

          खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री मोहम्मद सोहेल अफरीदी ने हमले की निंदा करते हुए इसे कायराना हरकत बताया। उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।

          पिछले सप्ताह भी दक्षिण वजीरिस्तान में सुरक्षा बलों ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी लेकर चेकपोस्ट की ओर बढ़ रहे एक संदिग्ध आतंकी को मार गिराया था।

          हालिया हमले की जिम्मेदारी अभी किसी संगठन ने नहीं ली है। हालांकि पाकिस्तान सरकार पहले प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) पर क्षेत्र में हिंसा फैलाने के आरोप लगाती रही है।



                    Hot this week

                    रायपुर : हीलर हर्बल गार्डन योजना से वैद्यों को मिलेगा नया संबल

                    बोर्ड अध्यक्ष विकास मरकाम ने किया योजना का शुभारंभ48...

                    रायपुर : छत्तीसगढ़ लोक आयोग में गरिमामय ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

                    न्यायमूर्ति आई.एस. उबोवेजा ने किया ध्वजारोहणरायपुर (BCC NEWS 24):...

                    रायपुर : कचरे में संभावना तलाशने वाली अर्चना की सोच राष्ट्रीय मंच तक पहुँची

                    पीएम सेजेस धरमजयगढ़ की कक्षा 11वीं की छात्रा अर्चना...

                    रायपुर : विशेष लेख : औद्योगिक निवेश से रोजगार का नया आधार बन रहा नवा रायपुर अटल नगर

                    राजधानी से रोजगारधानी की ओर बढ़ता नवा रायपुरटेक्सटाइल से...

                    Related Articles

                    Popular Categories