BIG NEWS: मुकेश अंबानी ने लगातार छठे साल सैलरी नहीं ली, डिविडेंड से ₹3,996 करोड़ की कमाई, दुनिया के 22वें सबसे अमीर व्यक्ति

              मुंबई: मुकेश अंबानी ने अपनी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) से लगातार छठे साल भी कोई सैलरी नहीं ली है। कंपनी की ओर से जारी एनुअल रिपोर्ट के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2025-26 (FY26) में मुकेश अंबानी की सैलरी, अलाउंस, भत्ते और रिटायरल बेनिफिट्स पूरी तरह जीरो रहे। इस समय उनकी कमाई का मुख्य जरिया कंपनी से मिलने वाला डिविडेंड (लाभांश) ही है।

              कोरोना महामारी के दौरान लिया था फैसला, 2008 से तय की थी सैलरी लिमिट

              69 साल के मुकेश अंबानी ने जून 2020 में कोरोना महामारी के दौरान देश के सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक स्वास्थ्य पर पड़े असर को देखते हुए अपनी पूरी सैलरी छोड़ने का फैसला किया था। उन्होंने तय किया था कि जब तक रिलायंस के सभी बिजनेस अपनी पूरी कमाई की क्षमता पर वापस नहीं आ जाते, तब तक वह कोई वेतन नहीं लेंगे।

              इसके बाद से उन्होंने वित्तीय वर्ष 2021-22, 2022-23, 2023-24, 2024-25 और अब 2025-26 में भी बिना सैलरी के काम करना जारी रखा है।

              सैलरी जीरो, लेकिन प्रमोटर ग्रुप और पर्सनल शेयरों के डिविडेंड से मिले ₹3,996 करोड़

              भले ही मुकेश अंबानी चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) के तौर पर कोई वेतन, अलाउंस या स्टॉक ऑप्शंस नहीं ले रहे हैं, लेकिन दुनिया के 22वें सबसे अमीर इंसान की कमाई का मुख्य जरिया डिविडेंड है। मुकेश अंबानी की व्यक्तिगत नेटवर्थ इस समय लगभग 92 बिलियन डॉलर (करीब ₹8.83 लाख करोड़) है।

              रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹6 प्रति शेयर के डिविडेंड की घोषणा की है। मुकेश अंबानी के पास निजी तौर पर रिलायंस के 1.61 करोड़ शेयर हैं, जिससे उन्हें व्यक्तिगत रूप से ₹9.66 करोड़ की डिविडेंड इनकम होगी।

              इसके अलावा, उनके नियंत्रण वाली प्रमोटर ग्रुप कंपनियों के पास रिलायंस के 664.5 करोड़ शेयर (50.07% हिस्सेदारी) हैं, जिससे प्रमोटर ग्रुप को ₹3,987 करोड़ की डिविडेंड कमाई हुई है। कुल मिलाकर यह रकम ₹3,996.66 करोड़ बैठती है।

              अनंत अंबानी को मिला ₹12.17 करोड़ का पैकेज, आकाश और ईशा को सिर्फ सिटिंग फीस

              • मुकेश अंबानी के चचेरे भाई निखिल और हितल मेसवानी के वेतन में कोई बदलाव नहीं हुआ है और दोनों को ₹25-25 करोड़ का पारिश्रमिक मिला है। इसमें ₹10 करोड़ सैलरी और अलाउंस, ₹44 लाख रिटायरल बेनिफिट्स और ₹14.56 करोड़ प्रॉफिट पर मिलने वाला कमीशन शामिल है। वहीं, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर P M S प्रसाद का पैकेज वित्तीय वर्ष 2024-25 के ₹19.96 करोड़ से बढ़कर ₹20.58 करोड़ हो गया है।
              • मुकेश अंबानी के तीनों बच्चों- ईशा, आकाश और अनंत को अक्टूबर 2023 में बिना किसी सैलरी के बोर्ड में शामिल किया गया था। वित्तीय वर्ष 2025-26 में आकाश और ईशा अंबानी को केवल ₹5 लाख सिटिंग फीस और ₹2.5 करोड़ का प्रॉफिट कमीशन मिला है।
              • सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी को पिछले साल रिलायंस बोर्ड में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया था, जिसके तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में उन्होंने ₹12.17 करोड़ की सैलरी (जिसमें ₹2.29 करोड़ का कमीशन शामिल है) हासिल की है।

              चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 13% गिरा

              वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 13% घटकर 16,971 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में प्रॉफिट ₹19,407 करोड़ था। हालांकि, इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 13% बढ़कर 2.98 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है। एक साल पहले की समान तिमाही यानी जनवरी-मार्च 2025 में 2.64 लाख करोड़ रुपए रहा था।


                              Hot this week

                              रायपुर : अवैध रेत उत्खनन पर बलरामपुर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

                              नियम विरुद्ध उत्खनन में संलिप्त चौन माउंटेड मशीन जब्त,...

                              रायपुर : नारायणपुर को मिली विकास की बड़ी सौगात

                              उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 12.29 करोड़ रूपए के...

                              Related Articles

                              Popular Categories