BIG NEWS: नेपाल चुनाव- 4 साल पुरानी पार्टी की ऐतिहासिक जीत, बालेन शाह ने भारत विरोधी नेता केपी ओली को 50,000 वोटों से हराया

              काठमांडू: नेपाल में आम चुनाव की मतगणना जारी है। 165 सीटों पर शुरुआती रुझान आ चुके हैं। रैपर और काठमांडू के मेयर रहे बालेन शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को 50 हजार वोटों से हरा दिया है।

              राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के बालेन शाह और ओली झापा-5 सीट से चुनाव लड़ रहे थे। यहां बालेन शाह को 68,348 वोट मिले, जबकि केपी शर्मा ओली को 18,734 वोट मिले। ओली को भारत विरोधी नेता माना जाता है। उन्होंने झापा-5 सीट से 2017 और 2022 का चुनाव जीता था।

              बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। RSP ने अब तक 62 सीटें जीत ली हैं, जबकि 60 सीटों पर आगे चल रही है। यह पार्टी सिर्फ 4 साल पहले एक पत्रकार रहे रबि लामिछाने ने बनाई थी।

              पिछले साल सितंबर में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद 5 मार्च को हुए चुनाव में 58% लोगों ने वोट डाले। वोटों की गिनती पूरी होने में 3 से 4 दिन लगने की उम्मीद है। चुनाव आयोग ने कहा है कि 9 मार्च तक काउंटिंग पूरी करने की कोशिश की जाएगी।

              नेपाल में 2 तरीके से सांसदों का चुनाव

              नेपाल में चुनाव की व्यवस्था मिश्रित चुनाव प्रणाली पर आधारित है। यानी यहां दो तरीकों से सांसद चुने जाते हैं- सीधे चुनाव से और पार्टी को मिले कुल वोट के हिसाब से।

              सीधा चुनाव (फर्स्ट पास्ट द पोस्ट)

              संसद की 275 में से 165 सीटों पर सीधे चुनाव होता है। हर इलाके (निर्वाचन क्षेत्र) में लोग अपने उम्मीदवार को वोट देते हैं। जिस उम्मीदवार को सबसे ज्यादा वोट मिलते हैं, वही जीतता है।

              वोट % के आधार पर सीटें (प्रोपोर्शनल रिप्रेजेंटेशन)

              बाकी बची 110 सीटें पार्टियों को मिले कुल वोट प्रतिशत के आधार पर मिलती हैं। इसमें वोटर किसी उम्मीदवार को नहीं बल्कि किसी पार्टी को वोट देती है। पूरे देश में पार्टी को जितने प्रतिशत वोट मिलते हैं, उसी हिसाब से उन्हें संसद में सीटें मिलती हैं।

              इस सिस्टम का मकसद यह है कि छोटे दलों और अलग-अलग सामाजिक समूहों को भी संसद में जगह मिल सके और कोई एक पार्टी पूरी तरह हावी न हो।

              नेपाल चुनाव के अब तक के नतीजे…

              सीधा चुनाव (फर्स्ट पास्ट द पोस्ट)- कुल सीटें-165

              पार्टीजीतबढ़त
              राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी10421
              नेपाली कांग्रेस152
              CPN-UML73
              नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (NCP)53
              अन्य32

              वोट % के आधार पर (प्रोपोर्शनल रिप्रेजेंटेशन)- कुल सीटें-110

              पार्टीवोट हासिलप्रतिशत
              राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी2.7 लाख54%
              नेपाली कांग्रेस83 हजार16%
              CPN-UML66 हजार13%
              नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (NCP)27 हजार5%
              अन्य62 हजार12%

              अब तक कुल वोटों की गिनती- 4 लाख

              नेपाल चुनाव से जुड़ीं 5 तस्वीरें…

              चुनाव जीतने के बाद समर्थकों के साथ जश्न मनाते बालेन शाह।

              चुनाव जीतने के बाद समर्थकों के साथ जश्न मनाते बालेन शाह।

              चुनाव आयोग के अधिकारियों के साथ जीत के प्रमाण पत्र के साथ बालेन शाह

              चुनाव आयोग के अधिकारियों के साथ जीत के प्रमाण पत्र के साथ बालेन शाह

              नेपाल के आम चुनाव के नतीजों की घोषणा से पहले शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (RSP) के समर्थक चुनाव आयोग के बाहर नारे लगाते हुए।

              नेपाल के आम चुनाव के नतीजों की घोषणा से पहले शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (RSP) के समर्थक चुनाव आयोग के बाहर नारे लगाते हुए।

              नेपाल के आम चुनाव के नतीजों की घोषणा से पहले शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (RSP) के समर्थक चुनाव आयोग के बाहर इकट्ठा हुए।

              नेपाल के आम चुनाव के नतीजों की घोषणा से पहले शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (RSP) के समर्थक चुनाव आयोग के बाहर इकट्ठा हुए।

              नेपाल के आम चुनाव के नतीजों की घोषणा के दौरान शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (RSP) के समर्थक चुनाव आयोग के बाहर पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘घंटी’ को बजाते हुए।

              नेपाल के आम चुनाव के नतीजों की घोषणा के दौरान शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (RSP) के समर्थक चुनाव आयोग के बाहर पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘घंटी’ को बजाते हुए।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories