Saturday, January 24, 2026

              BIG NEWS: पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी की लंदन में हुई फजीहत, कार को पुलिस ने रोका; विस्फोटक और ड्रग्स होने के शक में तलाशी ली

              London: पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी को लंदन में बड़ी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। ब्रिटिश पुलिस ने उनकी कार को रोककर विस्फोटक और ड्रग्स के शक में कड़ी तलाशी ली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

              यह घटना सोमवार (8 दिसंबर) को ब्रिटेन की राजधानी लंदन में ब्रिटिश फॉरेन ऑफिस के बाहर हुई। वीडियो में कि पुलिस अधिकारी गाड़ी की जांच करते दिख रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तलाशी के दौरान पुलिस का रवैया सख्त और अपमानजनक रहा।

              यह वीडियो सबसे पहले पाकिस्तानी पत्रकार सईद यूसुफजई ने शेयर किया। उनके मुताबिक मोहसिन नकवी लंदन में शाहजाद अकबर और आदिल राजा समेत कुछ लोगों के प्रत्यर्पण पर बातचीत के लिए पहुंचे हैं।

              घटना पर लंदन पुलिस या ब्रिटिश अधिकारियों ने अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने इस घटना को लेकर तंज कसे और पाकिस्तान सरकार पर सवाल उठाए।


                              Hot this week

                              रायपुर : डबरी निर्माण से स्वावलंबन की ओर अग्रसर

                              रोजगार, जल संरक्षण और आजीविका को मिला सशक्त आधाररायपुर:...

                              KORBA : जिले में 800 युवा आपदा मित्रों को दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण

                              कोरबा (BCC NEWS 24): केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ’युवा...

                              KORBA : टीईटी परीक्षा एक फरवरी को

                              कोरबा (BCC NEWS 24): छ0ग0 व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर...

                              रायपुर : लंबी दूरी हुई कम, सफर हुआ आसान

                              मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से दूरस्थ अंचलों को मिली...

                              Related Articles

                              Popular Categories