BIG NEWS: हावड़ा रेलवे स्टेशन में मचा हड़कंप, परिसर में संदिग्ध सामान फेंकते दिखा शख्स, थोड़ी देर बाद उसमें आग लगी; साजिश की आशंका

            कोलकाता: बंगाल के हावड़ा स्टेशन के कैब रोड इलाके में आग और धुएं की घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बड़े पैमाने पर जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति को एक सामान फेंकते देखा गया, जिसके तुरंत बाद धुआं और आग जैसी स्थिति बन गई।

            अधिकारियों का मानना है कि घटना को जानबूझकर ऐसे समय अंजाम दिया गया, जब स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ सबसे ज्यादा थी। जांच एजेंसियों को शक है कि इसका मकसद अधिकतम दहशत और अव्यवस्था पैदा करना था। सूत्रों के अनुसार यह संदिग्ध गतिविधि मिथिला एक्सप्रेस के कोच में आग लगने की घटना से ठीक पहले हुई थी।

            जांच एजेंसियां दोनों घटनाओं के बीच कनेक्शन की भी जांच कर रही हैं। RPF और अन्य एजेंसियां वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान करने में जुटी हैं। साथ ही इस घटना के पीछे किसी संगठित नेटवर्क की भूमिका की भी जांच की जा रही है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories