BIG NEWS: कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले- TMC के पापों का घड़ा भर चुका, अब जनता बदलाव चाहती है, एक खास मजहब के लोग, बंगाल में हिंदुओं का रहना मुश्किल कर देंगे

              कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में चुनावी सभा में कहा कि TMC के पापों का घड़ा भर चुका है और अब जनता बदलाव चाहती है। चुनाव के बाद भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, चुन-चुनकर हिसाब लिया जाएगा।

              PM मोदी ने कहा- 1905 में मजहबी ताकतों ने बंगाल में लाल इश्तेहार जारी किया था, जिसके बाद हिंदुओं का नरसंहार हुआ था। TMC उसी की याद दिलाना चाहती है। एक खास मजहब के लोग बंगाल में हिंदुओं का रहना मुश्किल कर देंगे।

              प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि TMC शासन में लोकतंत्र कमजोर हुआ है। संवैधानिक संस्थाओं की अनदेखी की जा रही है।

              प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में रोड शो किया।

              प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में रोड शो किया।

              नरेंद्र मोदी की स्पीच की दो बड़ी बातें…

              • एक ओर TMC के करप्शन का भय है तो दूसरी तरफ विकास को रफ्तार देने वाली भाजपा का भरोसा है। एक और TMC के घुसपैठ कराने का भय है तो दूसरी ओर घुसपैठियों को भगाने वाली भाजपा पर भरोसा है।
              • तृणमूल कांग्रेस की सरकार में बंगाल की डेमोग्राफी में भयंकर बदलाव आया है। इन घुसपैठियों को TMC का समर्थन है। हमारी सरकार उन्हें चुन-चुनकर बाहर कर रही है।

              राहुल गांधी की असम में रैली, दो बड़ी बातें…

              • असम के हिमंत भारत के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं, वे सिर्फ नफरत फैलाते हैं। कांग्रेस के सत्ता में आने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हिमंत को माफी मांगने पर भी नहीं बख्शा जाएगा।
              • वे इस तरह इसलिए बात करते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि कांग्रेस के ‘बब्बर शेर’ उन्हें जेल में डालने वाले हैं। तब उन्हें असम की जनता और कांग्रेस नेताओं से माफी मांगनी पड़ेगी। कांग्रेस की विचारधारा ज़ुबीन गर्ग जैसी है, जिन्होंने असम के लोगों को एकजुट करने का काम किया।

              कूचबिहार में 6 सीटें भाजपा, 3 TMC के पास

              कूचबिहार जिले में कुल 9 विधानसभा सीटें हैं। 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 6 और TMC ने 3 सीटें जीती थीं। वहीं, कूचबिहार लोकसभा सीट फिलहाल TMC के पास है। बांग्लादेश से सटे होने के कारण यहां NRC और घुसपैठ जैसे मुद्दे प्रभावी रहते हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से पामगढ़ क्षेत्र को बड़ी सौगात

                              डोंगाकोहरौद बस्ती मार्ग निर्माण के लिए 605.09 लाख रुपये...

                              रायपुर : सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं को मिली नई उड़ान

                              विधायक लता उसेंडी ने बड़ेकनेरा में वितरित की साइकिलेंरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories