BIG NEWS: प्रधानमंत्री नेतन्याहू बोले- भारत में इजराइल का जबरदस्त समर्थन, दोनों देशों के बीच अनोखा रिश्ता, मेरे सबसे ज्यादा फॉलोअर्स भी यहीं से

          यरूशलम: इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत और इजराइल के रिश्तों पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में इजराइल को आलोचना और विरोध का सामना करना पड़ता है, लेकिन भारत में इजराइल के लिए जबरदस्त समर्थन देखने को मिलता है।

          वेस्ट बैंक में गुरुवार को आयोजित एक सम्मेलन में बोलते हुए नेतन्याहू ने कहा कि भारत इजराइल की ग्लोबल रणनीति में बेहद खास जगह रखता है। उन्होंने भारत और इजराइल के रिश्तों को अनोखा बताया और कहा कि भारत के लोगों में इजराइल के प्रति खास लगाव है।

          नेतन्याहू ने कहा, दुनिया के कई हिस्सों में हमें वैधता खत्म करने की कोशिशों का सामना करना पड़ता है, लेकिन भारत में ऐसा नहीं है।

          उन्होंने आगे कहा, भारत में इजराइल के लिए बिल्कुल अलग तरह का प्यार है, बेहद जबरदस्त प्यार। मुझे लगता है कि मेरे सबसे ज्यादा सोशल मीडिया फॉलोअर्स भारत में हैं।



                    Hot this week

                    रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल का शुभारंभ

                    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों को अब निःशुल्क रेतरायपुर...

                    रायपुर : हथखोज की स्टील इंफ्रा सॉल्यूशन में हादसे की जांच

                    जांच में खुलीं गंभीर सुरक्षा खामियां, क्रेन संचालन पर...

                    Related Articles

                    Popular Categories