BIG NEWS: चीन के शंघाई में सड़क धंसी, 20 मीटर चौड़ा गड्ढा बना, पाइपलाइन फटने से हादसा

              बीजिंग: चीन के शंघाई में एक व्यस्त सड़क अचानक धंस गई और 10 से 20 मीटर चौड़ा गड्ढा बन गया। घटना मिनहांग डिस्ट्रिक्ट के किक्सिन रोड के पास हुई, जिसका वीडियो CCTV में कैद हो गया।

              इससे पहले यहां पानी के रिसाव की सूचना दी गई थी। निर्माण एजेंसियों ने 11 फरवरी को सड़क के नीचे पानी के रिसाव की पहचान की थी। इसमें किसी की मौत नहीं हुई है, लेकिन आसपास की इमारतों में दरारें आ गईं और इलाके में दहशत फैल गई।

              कुछ ही सेकंड में सड़क की सतह भीतर की ओर धंस गई। स्थानीय प्रशासन ने तुरंत सड़क बंद कर दी। घटना स्थल के पास रेलवे लाइन का निर्माण का काम चल रहा था। चीन रेलवे टनल ब्यूरो ने आपात मरम्मत शुरू कर दी है।

              मशीनें गड्ढे के किनारों की जांच कर रही हैं और अंदर से लगातार पानी निकलता दिख रहा है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि मुख्य पाइपलाइन फटी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को और अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय और जनोन्मुखी बनाएं – राज्यपाल डेका

                              छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन और सम्मान समारोह...

                              Related Articles

                              Popular Categories