BIG NEWS: स्पेन ने अमेरिकी सैन्य विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद किया, मिलिट्री बेस के इस्तेमाल पर भी रोक लगाई; कहा- ईरान युद्ध अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ

            वॉशिंगटन डीसी: स्पेन ने ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल अमेरिकी सैन्य विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। साथ ही मिलिट्री बेस के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी है।

            स्पेन की रक्षा मंत्री मार्गारीटा रोब्लेस ने कहा कि वे अपने एयरस्पेस और सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल ईरान से जुड़े किसी भी सैन्य अभियान के लिए नहीं होने देंगे।

            इस फैसले के बाद अमेरिकी विमानों को अपना रास्ता बदलना पड़ेगा। हालांकि मानवीय मदद और इमरजेंसी वाली उड़ानों को छूट दी गई है।

            अर्थव्यवस्था मंत्री कार्लोस कुएर्पो ने भी फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि उनका देश ऐसे युद्ध का साथ नहीं देना चाहते जो बिना वजह शुरू किया गया हो और कानून के खिलाफ हो।

            प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज पहले ही अमेरिका और इजराइल के सैन्य अभियान की आलोचना कर चुके हैं। वहीं, डोनाल्ड ट्रम्प ने इस फैसले के जवाब में व्यापार से जुड़े कदम उठाने की धमकी दी है।

            ईरान जंग से जुड़ी 4 तस्वीरें…

            कुवैत में बिजली और पानी के प्लांट पर हुए हमले के बाद आग लग गई थी। हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है।

            कुवैत में बिजली और पानी के प्लांट पर हुए हमले के बाद आग लग गई थी। हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है।

            ईरान ने रविवार को दक्षिणी इजराइल के केमिकल प्लांट रामत होवाव पर मिसाइल से हमला किया।

            ईरान ने रविवार को दक्षिणी इजराइल के केमिकल प्लांट रामत होवाव पर मिसाइल से हमला किया।

            ईरान ने रविवार को वीडियो जारी कर इजराइल के इंडस्ट्रियल इलाके में मिसाइल हमलों को दिखाया।

            ईरान ने रविवार को वीडियो जारी कर इजराइल के इंडस्ट्रियल इलाके में मिसाइल हमलों को दिखाया।

            लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी इलाके में सोमवार सुबह इजराइली हवाई हमले के बाद वहां से धुआं उठता देखा गया।

            लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी इलाके में सोमवार सुबह इजराइली हवाई हमले के बाद वहां से धुआं उठता देखा गया।


                          Hot this week

                          रायपुर : जल जीवन मिशन के अंतर्गत विगत तीन वर्षों में 6,836 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान

                          एकल ग्राम एवं समूह जलप्रदाय योजनाओं सहित विभिन्न मदों में...

                          रायपुर : मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सार्वजनिक-निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति बैठक संपन्न

                          राज्य की महत्वाकांक्षी अधोसंरचना एवं औद्योगिक परियोजनाओं की हुई समीक्षारायपुर...

                          Related Articles

                          Popular Categories