तेल अवीव/तेहरान: इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग का आज तीसरा दिन है। इस बीच कुवैत में अमेरिका का एक फाइटर जैट क्रेश हो गया है। वहीं, दुबई में दोबारा धमाकों की खबरें सामने आईं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एयर डिफेंस सिस्टम ने कुछ संदिग्ध ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया गया। यहां सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। इससे लगभग 16 घंटे पहले दुबई के पोर्ट और बुर्ज खलीफा के पास हमला हुआ था।
इस जंग में अब लेबनान का उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह भी शामिल हो गया है। उसने इजराइल में कई जगहों पर बमबारी की है। दूसरी तरफ इजराइल ने बॉर्डर से लगे लेबनान, दहियाह और राजधानी बेरूत के 50 गांव खाली करा लिए हैं।
दहियाह को हिज्बुल्लाह का गढ़ माना जाता है। 2024 में इस इलाके पर कई बार हमला हुआ था और उसके बाद भी कई बार हमले हुए। उस साल नवंबर में सीजफायर हुआ था।
इजराइल पर आरोप है कि उसने समझौते का पालन नहीं किया और हमले जारी रखे। इजराइल का कहना है कि हिज्बुल्लाह फिर से हथियार जुटा रहा है और लेबनानी सरकार उसे रोकने के लिए कदम नहीं उठा रही।

कुवैत में अमेरिकी फाइटर पायलट ने जेट से कूद कर अपनी जान बचाई।
ईरान में 200 की मौत, 740 घायल
अल-जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल ने मिलकर अब तक ईरान के 1000 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए हैं। इस दौरान शुरुआती 30 घंटे में 2000 से ज्यादा बम गिराए गए।
इनमें अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 740 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 180 छात्राओं की मौत हो गई और 45 घायल हैं। 28 फरवरी को शुरू हुई इस लड़ाई के पहले दिन हुई बमबारी में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए थे।
इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें…

ईरान के सनंदज शहर पर हमला हुआ है। इसमें दो लोग मारे गए हैं।

कुवैत में अमेरिका का फाइटर जेट क्रैश हो गया।

इजराइल ने रविवार को रातभर ईरान की राजधानी तेहरान में हवाई हमले किए।

इजराइल के यरुशलम में ईरानी मिसाइल के हमले से भारी तबाही हुई। तस्वीर में मलबे में दबी कार नजर आ रही है।

तेल अवीव में हुए ईरानी मिसाइल हमले के स्थल का दौरा करते राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग।

(Bureau Chief, Korba)




