BIG NEWS: ग्रैमी अवॉर्ड समारोह में कॉमेडियन ट्रेवर नोआ के जोक से भड़के ट्रम्प, कहा- वो नाकाम कलाकार, उस पर केस करूंगा

              वॉशिंगटन डीसी: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कॉमेडियन ट्रेवर नोआ पर मुकदमा करने की धमकी दी है। यह धमकी ग्रैमी अवॉर्ड समारोह के दौरान जेफ्री एपस्टीन को लेकर किए गए एक मजाक के बाद दी गई।

              ग्रैमी अवॉर्ड्स के होस्ट ट्रेवर नोआ ने मंच से मजाक करते हुए कहा कि यह उनका आखिरी साल हो सकता है। उन्होंने ‘सॉन्ग ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड का जिक्र करते हुए कहा कि यह वही अवॉर्ड है जिसे हर कलाकार चाहता है, ठीक वैसे ही जैसे ट्रम्प ग्रीनलैंड चाहते हैं।

              इसके बाद उन्होंने कहा कि अब जबकि एपस्टीन का आइलैंड नहीं रहा, इसलिए ट्रम्प को बिल क्लिंटन के साथ घूमने के लिए नया आइलैंड ढूंढना होगा।

              इससे ट्रम्प नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि वह ट्रेवर नोआ पर मुकदमा करने के लिए अपने वकीलों को भेजेंगे। ट्रम्प ने नोआ को ‘नाकाम’ और ‘बिना टैलेंट वाला’ बताया और कहा कि वह उन पर बड़ा केस करेंगे।

              उन्होंने कहा कि ट्रेवर नोआ ने उनके बारे में गलत बात कही है। नोआ ने झूठा कहा कि मैंने और बिल क्लिंटन ने एपस्टीन के आइलैंड पर टाइम बिताया था। मैं कभी एपस्टीन के आइलैंड पर नहीं गया और न ही उसके आसपास किसी जगह पर।

              ट्रम्प ने कहा कि आज तक उन पर कभी यह आरोप नहीं लगा था, यहां तक कि मीडिया ने भी नहीं। उन्होंने ट्रेवर नोआ से कहा कि वह अपने फैक्ट को तुरंत ठीक करें।

              ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि ट्रेवर नोआ पूरी तरह हारने वाले इंसान हैं और उन्हें सच सही से जानना चाहिए।


                              Hot this week

                              रायपुर : खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ पहुंचना शुरू

                              अरुणाचल के वेटलिफ्टरों का विमानतल पर रंगारंग स्वागतरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories