BIG NEWS: अमेरिका-ईरान सीजफायर वार्ता ठप, दूसरी बार मीटिंग टली, अमेरिकी अधिकारियों का पाकिस्तान दौरा रद्द; ट्रम्प बोले- प्लेन में 18 घंटे बैठकर बेकार की बातें करने नहीं जाना

            वॉशिंगटन डीसी: अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित सीजफायर वार्ता ठप पड़ गई है क्योंकि ईरान से बातचीत के लिए पाकिस्तान जाने वाले अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रम्प के दामाद जारेड कुशनर का दौरा रद्द हो गया है।

            यह दूसरी बार है जब दोनों देशों की मीटिंग टली। इससे पहले ईरान ने शांति वार्ता न करने का ऐलान किया था। उनका कहना था कि पहले अमेरिका अपनी होर्मुज स्ट्रेट से नाकेबंदी हटाए तब ही हम बातचीत के लिए इस्लामाबाद आएंगे।

            ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने अपने दूतों को पाकिस्तान न जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने लिखा, यात्रा में बहुत समय लगता है। 18 घंटे समय बर्बाद कर बेकार की बातें करने नहीं जाना। अगर ईरान बात करना चाहता है तो उन्हें बस एक फोन करना है।

            ट्रम्प ने यह भी साफ किया कि इस फैसले का मतलब यह नहीं है कि अमेरिका ईरान के साथ फिर से जंग शुरू करेगा। इस बारे में अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।

            दूसरी तरफ ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची भी शनिवार को अमेरिकी अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही पाकिस्तान से रवाना हो गए। उन्होंने PAK पीएम और आर्मी चीफ से मुलाकात कर ईरान की शर्तें और अमेरिकी मांगों पर अपनी आपत्तियां भी सौंपी।

            पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स

            1. ईरानी विदेश मंत्री बोले- पाकिस्तान दौरा काफी उपयोगी रहा-अब्बास अराघची ने पाकिस्तान दौरे को काफी उपयोगी बताया। उन्होंने शांति बहाल करने के लिए पाकिस्तान की कोशिशों की तारीफ की।
            2. जर्मनी होर्मुज स्ट्रेट मिशन में शामिल होगा-जर्मनी ने कहा कि युद्ध खत्म होने के बाद वह होर्मुज स्ट्रेट से माइंस हटाने के अंतरराष्ट्रीय मिशन में हिस्सा लेगा।
            3. इजराइल ने हिजबुल्लाह का संदिग्ध ड्रोन मार गिराया-इजराइल ने वेस्टर्न गलीली इलाके में एयर डिफेंस सिस्टम से ड्रोन को नष्ट किया गया। इसे सीजफायर उल्लंघन बताया गया।
            4. मिनाब स्कूल हमले पर AI वीडियो जारी-ईरान ने 28 फरवरी को मिनाब स्कूल हमले में मारी गई एक छात्रा का AI वीडियो जारी किया। इसे फातिमा की कहानी नाम दिया।
            5. जंग के बाद हज यात्रियों का पहला जत्था मदीना पहुंचा-ईरान से हज यात्रियों का पहला जत्था सऊदी अरब पहुंचा। इसे दोनों देशों के संबंधों के सामान्य होने के तौर पर देखा जा रहा है।

                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories