Monday, February 2, 2026

            BIG NEWS : वर्ल्ड कप विनर टीम 36 घंटे से बारबाडोस में फंसी, तूफान की वजह से एयरपोर्ट पर ऑपरेशन बंद, अब BCCI चार्टर्ड फ्लाइट भेजेगी

            स्पोर्ट्स डेस्क: टीम इंडिया तूफान बेरिल की वजह से बारबाडोस में फंसी हुई है। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में रोमांचक जीत के अगले दिन टीम इंडिया को वापसी करनी थी, लेकिन तूफान के कारण टीम इंडिया भारत के लिए रवाना नहीं हो सकी। रिपोर्ट के मुताबिक, टीम इंडिया को BCCI चार्टर्ड फ्लाइट से वापस लाएगी।

            PTI ने एक सूत्र के हवाले से लिखा, टीम के ब्रिजटाउन से शाम 6 बजे स्थानीय समयानुसार (3 जुलाई, 3:30 AM भारतीय समयानुसार) रवाना होने और बुधवार को शाम 7.45 बजे (भारतीय समयानुसार) दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। यहां पहुंचने के बाद खिलाड़ियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किया जाएगा, लेकिन उस कार्यक्रम की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।

            हालांकि, BCCI की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

            बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया मोटली ने PTI को बताया, मैं वास्तव में एयरपोर्ट के स्टाफ के संपर्क में हूं और वे अब अपनी अंतिम जांच कर रहे हैं और हम जल्द सामान्य फ्लाइट्स फिर से शुरू करना चाहते हैं।

            टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद फोटोशूट के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा।

            टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद फोटोशूट के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा।

            रोहित शर्मा की यह फोटो BCCI ने सोमवार को पोस्ट की थी।

            रोहित शर्मा की यह फोटो BCCI ने सोमवार को पोस्ट की थी।

            1 जुलाई को ही वापस आना था
            भारतीय टीम को सोमवार को भारत आने के लिए न्‍यूयॉर्क के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन खराब मौसम की वजह से टीम का शेड्यूल बाधित हुआ।

            रिपोर्ट में कहा गया है कि अटलांटिक में आने वाले बेरिल तूफान के कारण 210 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। कैटेगरी 4 का यह तूफान बारबाडोस से लगभग 570 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में था और इसकी वजह से एयरपोर्ट पर ऑपरेशन रोक दिए गए हैं।

            29 जून को वर्ल्ड चैंपियन बनी है टीम इंडिया
            टीम ने 29 जून को टी-20 वर्ल्ड कप जीता। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में 17 साल बाद चैंपियन बनी है। इतना ही नहीं, भारत ने 11 साल के बाद ICC ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया है। बारबाडोस के मैदान पर भारत ने फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराया।


                          Hot this week

                          रायपुर : विकसित भारत की ओर ले जाने वाला ऐतिहासिक बजट – अरुण साव

                          उप मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय बजट को बताया आम आदमी...

                          रायपुर : रोजगार और संरचना, विनिर्माण विकसित करने वाला बजट

                          रायपुर: चुनौतियों और अनिश्चितताओं के समय में वित्त मंत्री...

                          रायपुर : राज्यभर में मनाया जाएगा विश्व वेटलैण्ड दिवस

                          वेटलैण्ड संरक्षण और पारंपरिक ज्ञान पर केंद्रित होंगे विविध...

                          Related Articles

                          Popular Categories