राह चलती महिला से बैग छीनकर बाइकर्स फरार… महिला ने बैग में रखे थे सोने चांदी के आभूषण और नगदी; पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

          DURG: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शादी समारोह से घर लौट रही महिला के साथ बाइकर्स गिरोह ने स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार तीन लड़कों ने महिला के हाथ से बैग छीनकर फरार हो गए। महिला के मुताबिक उसने बैग में सोने चांदी के आभूषण और कुछ नगद रुपए रखे हुए थे।

          मोहन नगर थाना प्रभारी ने बताया कि सुभाष नगर दुर्ग निवासी रागिनी सिन्हा नाम की महिला के साथ बैग छीनने की घटना हुई है। उसने पुलिस की दी शिकायत में बताया है कि वो अपने पति के साथ बाइक में कवर्धा स्थित सिलयाटी शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वो लोग शनिवार देर शाम वहां से दुर्ग लौटे। दुर्ग लौटने पर महिला के पति ने उसे अंडर ब्रिज के पास ई रिक्शा में बैठाया और खुद किसी काम से चला गया। महिला ई रिक्शा से सुभाष नगर पहुंची। वो जैसे ही ई रिक्शा से उतर कर कुछ दूर पहुंची पीछे आए बाइक सवार तीन युवकों ने उसका पर्स छीना और फरार हो गए। इसके बाद महिला ने घटना की जानकारी अपने पति को दी और फिर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

          मोहन नगर थाना दुर्ग

          मोहन नगर थाना दुर्ग

          पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरा
          महिला ने बताया कि बाइकर्स जब उसका बैग छीनकर भागे तो उसने शोर मचाया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग भागे, लेकिन बाइकर्स भागने में कामयाब हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची। इसके बाद मोहन नगर थाना पुलिस और सीएसपी दुर्ग वैभव बैंकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मंगाए हैं। पुलिस हर एक कैमरे के फुटेज को खंगाल रही है। महिला के मुताबिक उसके पर्स में एक लाख रुपए कीमत के जेवर और 400 रुपए नगद थे।



                    Hot this week

                    ​रायपुर : लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून जगाएं और मेहनत करें – राज्यपाल रमेन डेका

                    चाम्पा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित सभाकक्ष का...

                    रायपुर : जहां कभी बंदूक थी, वहां बंधा रिश्तों का धागा…

                    बस्तर में राखी ने बदली 'दुश्मनी' की परिभाषा25 साल...

                    Related Articles

                    Popular Categories