Sunday, February 22, 2026

              बिलासपुर : 2 दोस्तों ने 13 साल की छात्रा से किया गैंगरेप, पड़ोसियों की बिगड़ी नियत; लड़की को अकेली पाकर किया दुष्कर्म

              पुलिस ने छात्रा से रेप करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

              BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 13 साल की लड़की से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। पड़ोस के रहने वाले लड़के ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म किया है। पूरा मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

              मिली जानकारी के मुताबिक लड़की घर में अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपियों ने गैंगरेप किया। पीड़िता ने मामले की परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

              पड़ोस में किराए पर रहता था आरोपी

              लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी विनोद उर्फ बउला निर्मलकर तखतपुर के आजादपारा का रहने वाला है। वह उनके पड़ोस में किराए के मकान में रहता था और प्राइवेट जॉब करता था। इस दौरान वह उनकी बेटी से बातचीत करता था।

              कोटा थाने में गैंगरेप की शिकायत।

              कोटा थाने में गैंगरेप की शिकायत।

              बेटी पर आरोपी की नीयत बिगड़ी

              पीड़िता की मां ने बताया कि बच्ची कक्षा आठवीं पढ़ती है। उसके माता-पिता रोजी-मजदूरी करते हैं। परिजन घर से बाहर थे। इस बीच बेटी पर आरोपी की नियत बिगड़ी और वह अपने दोस्त के साथ मिलकर उससे दुष्कर्म किया।

              बिलासपुर में 13 साल की बच्ची से गैंगरेप ।

              बिलासपुर में 13 साल की बच्ची से गैंगरेप ।

              आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी

              पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना एक सप्ताह पहले की है। शिकायत के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं उसका दोस्त फरार है। पुलिस ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका से वन मंत्री कश्यप ने भेंट की

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राज्यपाल श्री रमेन डेका से...

                              Related Articles

                              Popular Categories