बिलासपुर : एसईसीएल मुख्यालय के 3 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी…

            बिलासपुर (BCC NEWS 24): एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले  3  कर्मियों  को निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास के मुख्य आतिथ्य, विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों  और कर्मचारियों  की उपस्थिति में मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी। सेवानिवृत्त होने वालों में श्री उमेश कुमार गुप्ता वरीय प्रबंधक (खनन) भूमिगत खदान विभाग, श्री प्रेम सिंह कालवी कार्यालय अधीक्षक ए-1 उत्खनन विभाग, श्रीमती अनिता कड़वे लिपिक ग्रेड-1 निदे. तक. (यो.परि.) सचिवालय  शामिल रहे।

            निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से एसईसीएल को सफलता की नई ऊँचाइयों तक लेकर गए हैं। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। प्रबंधन ने सभी के उज्ज्वल भविष्य और सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की।
            सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारियों ने भी कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एसईसीएल में कार्य करना गौरव का विषय रहा। उन्होंने कहा कि यहाँ के अधिकारी और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं और किसी भी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाते हैं। कार्यक्रम का संचालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय उप प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने सफलतापूर्वक किया। 


                          Hot this week

                          रायपुर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सरिया क्षेत्र की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

                          विद्युत, पेयजल, अमृत मिशन, अस्पताल और सड़क निर्माण कार्यों...

                          रायपुर : महिला आयोग की जनसुनवाई में 30 प्रकरणों पर हुई सुनवाई, 10 नस्तीबद्ध

                          अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने संवेदनशील मामलों में संबंधित...

                          Related Articles

                          Popular Categories