बिलासपुर : मंदिर के गर्भगृह में रखी दानपेटी से नकदी पार, पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुसे चोर, पुजारी ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

        बिलासपुर। शंकर नगर रेलवे अंडर ब्रिज के पास स्थित नष्टी भवानी मंदिर की दानपेटी से चोरों ने नकदी पार कर दिए। पुजारी से मिली जानकारी के बाद निजी संस्थान के कर्मचारी ने घटना की शिकायत तोरवा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

        शंकर नगर रेलवे अंडरब्रिज के पास रहने वाले धीरेंद्र सिन्हा ने चोरी की शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार की सुबह नष्टी भवानी मंदिर के पुजारी पंडित मनोज मिश्रा पूजा करने के लिए आए। इस दौरान मंदिर के गर्भगृह के पास रखा दानपेटी टूटी हुई थी। पुजारी ने इसकी सूचना धीरेंद्र को मोबाइल पर दी। साथ ही आसपास के लोगों को इस संबंध में बताया। इसके बाद आसपास के लोगों के साथ वे थाने पहुंचे। पुजारी ने बताया कि चोर मंदिर के पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुसे थे। शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।



                Hot this week

                KORBA : उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आज कोरबा दौरा

                सेवा संकल्प अभियान’ की समीक्षा बैठक में होंगे शामिलकोरबा...

                Related Articles

                Popular Categories