बिलासपुर : एसईसीएल मुख्यालय के 3 सेवानिवृत्त अधिकारियों को भावभीनी विदाई दी गयी

        • 30.10.2024 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले 3 अधिकारियों को मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में उन्हें शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।

        बिलासपुर (BCC NEWS 24): मुख्यालय प्रशासनिक भवन के कान्फ्रेन्स हाल में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डा. प्रेम सागर मिश्रा ने सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) श्री एन फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (कार्मिक) श्री बिरंची दास, निदेशक (वित्त) श्री डी सुनील कुमार एवं सीवीओ श्री हिमांशु जैन की उपस्थिति में श्री आर.सी. गुप्ता महाप्रबंधक (एक्सवेशन), श्री मनुराम नाग महाप्रबंधक (सिस्टम), श्री एके सिंह मुख्य प्रबंधक (एक्सवेशन) एमएम विभाग को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गयी।

        इस अवसर पर शीर्ष प्रबंधन ने अपने-अपने उदबोधन में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी के योगदान, कार्यकौशली से ही कम्पनी सफलता के मुकाम पर पहुँची है। सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। अंत में उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के सपरिवार उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की। सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यहां के कर्मचारियों में कार्य के प्रति बहुत ही निष्ठा है। यहाँ के अधिकारी-कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर साथ में कार्य करते हैं एवं किसी कार्य को बोझ समझकर नहीं करते हैं। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय पढ़ते हुए सफलतापूर्वक उद्घोषणा का दायित्व उप प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने निभाया।



                Hot this week

                KORBA : लाफा में नशामुक्ति की शपथ लेकर ग्रामीणों ने निकाली जागरूकता रैली

                कोरबा (BCC NEWS 24): सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जनपद...

                Related Articles

                Popular Categories