बिलासपुर : राजभाषा पखवाड़ा-2024 अंतर्गत श्रद्धा महिला मंडल हेतु निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, विजयी पुरस्कृत हुए

              बिलासपुर (BCC NEWS 24): राजभाषा पखवाड़ा-2024 के अंतर्गत  18 सितंबर को एसईसीएल इंदिरा विहार स्थित बिलासपुर भवन में  एसईसीएल श्रद्धा महिला मंडल की सम्माननीय अध्यक्षा-श्रीमती पूनम मिश्रा और उपाध्यक्षा-श्रीमती संगीता कापरी मार्गदर्शिकाएं-श्रीमती इप्शिता दास, श्रीमती हसीना कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में निबंध प्रतियोगिता संपन्न हुई । इस प्रतियोगिता में श्रद्धा महिला मंडल की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमे से 10 प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

              बहुसंख्य प्रतिभागियों में प्रथम स्थान पर श्रीमती दिपिका साहू, दूसरे स्थान पर श्रीमती चंपा यादव और तीसरे स्थान पर डॉ आशा रॉय रही। श्रद्धा मंडल अध्यक्षा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया तथा अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया।इस निबंध प्रतियोगिता के अन्य प्रतिभागी श्रीमती पूनम सिंह, श्रीमती अन्नापूर्ण ठाकुर, श्रीमती नीलम पांडे, श्रीमती मोना जॉली, डॉ स्मिता निगम, श्रीमती किरण उपाध्याय और श्रीमती सुनीता कुमारी श्रीवास्तव थी।
              निर्णायक की भूमिका में  डॉ.सानिश चंद्र और श्री पीयूष मिश्र थे। इस कार्यक्रम में महिलामंडल की पूरी कमेटी की सदस्या भी मौजूद रही। “हिंदी सारे देश की आशा है, हिंदी अपनी भाषा है” के संदेश को सार्थक करते हुए यह कार्यक्रम उत्साह और उत्सव माहौल में मनाया गया।


                              Hot this week

                              KORBA : पत्रकारबंधुओं की कलम, सबसे बड़ी ताकत – उद्योग मंत्री

                              उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर...

                              रायपुर : कुआं बना जीवन में बदलाव की वजह, अब सालभर खेती

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कभी बारिश पर निर्भर रहने...

                              Related Articles

                              Popular Categories