Thursday, February 19, 2026

              बिलासपुर : डी.ए.व्ही पब्लिक स्कूल, वसंत विहार का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ठ रहा

              बिलासपुर (BCC NEWS 24): सीबीएसई द्वारा घोषित 10वी एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम में एसईसीएल वसंत विहार स्थित डीएव्ही पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ठ परिणाम लाए। कक्षा 10वीं के छात्रों में से 43 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, वहीं 91 छात्र-छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किया है। कक्षा 10 के 38 विद्यार्थियों ने संस्कृत, 03  विद्यार्थियों ने गणित एवं 02 विद्यार्थियों ने विज्ञान विषय मे शत-प्रतिशत अंक अर्जित किया है। कक्षा 10वीं की टॉपर कुमारी मिखा जैन 99.2 प्रतिश, कुमारी मान्या मिश्रा 99 प्रतिशत एवं कुमारी ध्रुवी  पटेल 98.4 प्रतिशत अंक हासिल किए।

              कक्षा 12वीं के घोषित परिक्षा परिणाम में 11 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक एवं 36 छात्र-छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए हैं।  कक्षा 12वीं की टॉपर कुमारी उर्जा सोनी 93  प्रतिशत (साईंस), नीरज पटेल 92.6 प्रतिशत, कुमारी पायल बिस्वाल 92.4 प्रतिशत, विश्व देवांगन 92.2  प्रतिशत (कामर्स) रहे।
              डीएव्ही स्कूल के छात्र-छात्राओं के इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर स्कूल के प्रिंसिपल श्री के. परथीपन ने सभी बच्चों, उनके पालकों, सभी शिक्षकों, स्कूल स्टाफ को बधाई दी है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories