बिलासपुर : पिता ने बड़े बेटे को कुल्हाड़ी से काटा, जख्मी, जमीन का हिस्सा मांगने पर किया वार; छोटे को देना चाहते हैं संपत्ती

              बड़े बेटे पर जानलेवा हमला करने वाले पिता औप उसके छोटे बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

              बिलासपुर: जिले में जमीन बंटवारे को लेकर हुए विवाद में पिता के साथ भाई ने मिलकर बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मां की मौत के बाद वह संपत्ति में हिस्सा मांग रहा था। घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र की है।

              जानकारी के अनुसार, कुकुर्दीकेरा निवासी दिलीप केंवट (35) रोजी-मजदूरी करता है। 27 मार्च को उसकी मां रामकुंवर की मौत हो गई। पांच अप्रैल को उसका दशगात्र था। इसमें शामिल होने के लिए उसके रिश्तेदार भी आए थे।

              पिता से हुआ था विवाद

              इस कार्यक्रम के बाद दिलीप अपनी बुआ सोहारा बाई को छोड़ने के लिए बलौदाबाजार चला गया। शनिवार शाम वो घर पहुंचा। घर के सामने बाइक खड़ी करने के बाद अपने पिता रामचंद ने जमीन की हिस्सेदारी की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा।

              छोटे बेटे को पूरी संपत्ति देने का विरोध

              पिता रामचंद अपनी पूरी संपत्ति छोटे बेटे दुर्गा को देने की बात कहने लगा। जिस पर दिलीप ने उसका विरोध किया और खुद भी हिस्सा लेने पर अड़ गया। इससे नाराज होकर दिलीप के पिता और छोटे भाई दुर्गा ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

              इस दौरान रामचंद ने कुल्हाड़ी से दिलीप के सिर पर हमला कर दिया। जिससे वह खून से लथपथ होकर घायल हो गया। फिर देखते ही देखते जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। पिता-पुत्र के बीच विवाद और कुल्हाड़ी से हमला करने की जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी।

              डायल-112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल

              सूचना मिलने पर डायल-112 टीम मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस ने दिलीप का बयान दर्ज कर उसके पिता रामचंद और दुर्गा के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : एक कॉल से पूरी हुई उम्मीद : समय पर मिली पीएम आवास की तीसरी किस्त

                              मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी मदद का सहारारायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories