बिलासपुर : पापा ने मोबाइल देने से मना किया, 13 साल के बेटे ने बाथरूम में जाकर लगा ली फांसी, सदमे में परिवार

              बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. 13 साल के बालक को पिता ने देर रात मोबाइल देने से मना कर दिया. इससे नाराज बालक ने रात को ही अपने घर के बाथरूम में जाकर फांसी लगा ली. रात करीब ढाई बजे उसकी दादी ने उसे फांसी पर लटकते देखा. घटना सरकंडा क्षेत्र के अशोक नगर की है. सरकंडा पुलिस मामले की जांच कर रही है.

              सरकंडा के अशोक नगर में रहने वाले देवानंद जायसवाल निजी संस्थान में काम करते हैं. उनका 13 वर्षीय बेटा सोम जायसवाल 7वीं कक्षा का छात्र था. सोम की तबीयत खराब थी, रात को पिता-पुत्र एक ही कमरे में सो रहे थे. रात को सोम ने अपने पिता से मोबाइल मांगा, तो उसकी तबीयत खराब होने के कारण पिता ने मोबाइल देने से मना किया और उसे जल्दी सो जाने कहा. इस दौरान देवानंद की नींद लग गई. वहीं मोबाइल न मिलने से नाराज बालक कमरे से निकल गया और बाथरूम जाकर फांसी लगा ली.

              रात करीब ढाई बजे देवानंद की मां बाथरूम गई, तो उसने बाथरूम में सोम का शव फांसी पर लटकता देखा था. महिला ने अपने बेटे को इसकी जानकारी दी, फिर पुलिस को घटना की सूचना दी गई. घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है.


                              Hot this week

                              रायपुर : उर्मिला को मिला सुरक्षित आशियाना

                              रायपुर (BCC NEWS 24): समय पर मिली छोटी-सी मदद...

                              रायपुर : कृषक उन्नति योजना से संवर रही किसानों की तकदीर

                              बोनस राशि से किसान ने बनाया पक्का मकान, बच्चों...

                              रायपुर : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

                              कैडेट्स, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवनशैली...

                              Related Articles

                              Popular Categories