Bilaspur : बिलासपुर खाटू श्याम (घोंघाबाबा) मंदिर गोल बाजार में 10 एवं 11 अगस्त को लगेगा पंडित विनोद दुबे जी का निशुल्क दरबार

        बिलासपुर (BCC NEWS 24): पंडित विनोद दुबे जी का निशुल्क दरबार दिनांक 10 अगस्त 2024 शनिवार एवं 11 अगस्त 2024 रविवार को खाटू श्याम (घोंघाबाबा) मंदिर गोल बाजार बिलासपुर छत्तीसगढ़ में प्रात: 10 बजे से लगेगा। इस विषय मे शिष्य परिवार के डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा ने बताया की इस निशुल्क दरबार में गुरुदेव पंडित विनोद कुमार दुबे जी द्वारा महालक्ष्मी माता का दिव्य पूजन किया जायेगा जिससे अक्षय धन संपदा का भंडार व्यक्ती के जीवन मे बना रहे। इस पूजन को कोई भी व्यक्ति निशुल्क गुरूजी के सानिध्य में कर सकता है। साथ ही इस पूजन में प्रयोग की जाने वाली सामाग्री भी गुरुजी द्वारा निशुल्क प्रदान की जायेगी। साथ ही उन्हें सदा आरोग्यता प्रदान करने वाला आरोग्य यंत्र भी निशुल्क प्रदान किया जायेगा। पूजन अर्चन के पश्चात निशुल्क दरबार लगेगा जिसमें गुरुजी पंडित विनोद कुमार दुबे जी सिर्फ आवाज सुनकर व्यक्ती के भूत भविष्य वर्तमान तीनों के बारे मे बताकर संबंधित समस्या का समाधान भी बतायेंगे। शिष्य परिवार के डॉ.नागेन्द्र शर्मा ने शिष्य परिवार सहित अंचलवासीयों से अधिकसे अधिक संख्या मे उपस्थित होकर पंडित विनोद कुमार दुबे जी के इस विशेष निशुल्क दरबार का लाभ उठाने हेतु अपील की है। निशुल्क रजिस्ट्रेशन हेतु मोबाइल नंबर 7879864999 पर संपर्क कर रजिस्ट्रेशन कराकर निशुल्क दरबार का लाभ लिया जा सकता है।



                Hot this week

                रायपुर : विश्व पर्यटन दिवस पर ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट प्लेस-2026’ का आयोजन

                छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की...

                रायपुर : महानदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

                सूरजगढ़ एवं परसापाली के प्रभावित ग्रामीणों को राहत शिविरों...

                रायपुर : महानदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

                सूरजगढ़ एवं परसापाली के प्रभावित ग्रामीणों को राहत शिविरों...

                Related Articles

                Popular Categories