BILASPUR : 13 साल की छात्रा से गैंगरेप, लड़की को अकेली पाकर युवक ने दोस्त के साथ किया दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरा फरार

              पुलिस ने छात्रा से रेप करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

              BILASPUR: बिलासपुर में 13 साल की स्कूली छात्रा से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक लड़की के पड़ोस में रहता था। उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर लड़की को अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है।

              जानकारी के अनुसार 13 वर्षीय छात्रा आठवीं कक्षा में पढ़ती है। उसके माता-पिता रोजी-मजदूरी करते हैं। इस दौरान वह अपने परिजन के साथ घर में अकेली रहती है। गुरुवार को लड़की की मां उसे लेकर थाने शिकायत करने पहुंची। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी के साथ दो लड़कों ने मिलकर दुष्कर्म किया है। गैंगरेप का मामला सामने आने पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

              तखतपुर में दबिश देकर पुलिस ने किया गिरफ्तार
              लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी विनोद उर्फ बउला निर्मलकर तखतपुर के आजादपारा का रहने वाला है। वह उनके पड़ोस में किराए के मकान में रहता था और प्राइवेट जॉब करता था। इस दौरान वह उनकी बेटी से बातचीत करता था। इस बीच उसकी नीयत बिगड़ गई और वह अपने दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना एक सप्ताह पहले की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसका दोस्त फरार है।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

                              ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबितएक एडीईओ...

                              रायपुर : 11 कार्यों के लिए 1.52 करोड़ मंजूर

                              उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद स्वीकृति...

                              KORBA : श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, कोरबा में रिमेडियल क्लासेस का हुआ भव्य शुभारंभ

                              शुभारंभ; पीएससी, एसएससी और बैंकिंग परीक्षाओं की मिलेगी नि:शुल्क...

                              रायपुर : टीबी के खिलाफ लड़ाई में आगे आएं, बनें किसी मरीज की उम्मीद

                              जशपुर में 19 विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) मरीजों सहित...

                              Related Articles

                              Popular Categories