बिलासपुर : 13 साल की बच्ची को नशीली दवा खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, नाबालिग दोस्त ने अपने साथी के साथ वारदात को दिया अंजाम

          बिलासपुर: न्यायधानी में 13 साल की बालिका को नशीली दवा खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बच्ची को परिजन बदहवास हालत में लेकर घर आए. पूछताछ के बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कया है. यह मामला सरकंडा क्षेत्र का है.

          अपनी शिकायत में महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की दोस्ती विवेकानंद रेसीडेंसी में रहने वाले एक नाबालिग से थी. देर रात नाबालिग ने उनकी बेटी के मोबाइल पर मैसेज किया, जिसमें उसने बेटी की अश्लील फोटो होने की बात कही थी. उसने बेटी को काॅलोनी स्थित मंदिर के पास मिलने के लिए बुलाया. अश्लील फोटो होने के डर से बच्ची रात करीब दो बजे नाबालिग से मिलने के लिए चली गई. वहां नाबालिग अपने एक दोस्त के साथ खड़ा था. दोनों ने मिलकर नाबालिग को नशीली दवा खिला दी. इसके बाद दोनों ने बच्ची से दुष्कर्म किया.

          इधर बेटी को घर में न पाकर महिला उसकी तलाश करने लगी. रात को महिला अपनी बेटी को खोजते हुए मंदिर के पास पहुंची. उसे देखते ही नाबालिग और उसका साथी भाग निकले. वहीं घटना स्थल पर बदहवास बेटी को मां अपने साथ लेकर घर आई. सुबह बेटी के होश में आने के बाद उसे पूरे मामले की जानकारी हुई. महिला ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है. इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपी नाबालिग और उसके बालिग दोस्त को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है.



                    Hot this week

                    रायपुर : महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति – मुख्यमंत्री साय

                    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्रकार निशा द्विवेदी की...

                    रायपुर : 24 अगस्त को छिंदगढ़ में लगेगा मेगा आयुष्मान कैंप

                    186 टीमें संभालेंगी मोर्चा, सुबह 8 बजे से रात...

                    रायपुर : महतारी वंदन से आर्थिक संबल, वय वंदन से स्वास्थ्य सुरक्षा

                    भूरी देवी के परिवार को मिली योजनाओं से दोहरी...

                    रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की

                    स्वीकृत सड़कों का निर्माण समय-सीमा में पूरा करने और...

                    Related Articles

                    Popular Categories