बिलासपुर: हाईकोर्ट ने 40 सिविल जजों का ट्रांसफर किया, CJM रैंक के 42 जजों का प्रमोशन भी हुआ, देखें लिस्ट

        बिलासपुर: हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पदस्थ करीब 40 सिविल जजों का ट्रांसफर किया है। वहीं, सीजेएम रैंक के 42 जजों को सेशन जज के पद पर प्रमोशन देकर नई पोस्टिंग दी गई है। जारी आदेश के अनुसार ज्यूडिशियल ऑफिसर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर सिराजुद्दीन कुरैशी को बिलासपुर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।

        वहीं, रायगढ़ के डिस्ट्रिक्ट एंड एडिशनल सेशन जज संतोष कुमार आदित्य को ज्यूडिशियल ऑफिसर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का डायरेक्टर बनाया गया है।

        देखिए आदेश

        हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की अनुशंसा पर रजिस्ट्रार जनरल ने जारी किया आदेश।

        हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की अनुशंसा पर रजिस्ट्रार जनरल ने जारी किया आदेश।

        हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की अनुशंसा पर रजिस्ट्रार जनरल के विनोद कुजूर ने प्रदेश के कई न्यायालयों में पदस्थ सिविल जजों को सिविल जज को सीनियर डिवीजन सह ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के पद पर पदस्थ करते हुए स्थानांतरण आदेश जारी किया है।

        उन्हें सीनियर डिवीजन के साथ ही ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट का पावर भी दिया गया है। जारी आदेश के तहत बड़ी संख्या में सिविल जजों का ट्रांसफर भी किया गया है।

        हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने सिविल जजों का ट्रांसफर आदेश जारी किया है।

        हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने सिविल जजों का ट्रांसफर आदेश जारी किया है।

        इन जिलों के सिविल जजों का तबादला

        जारी आदेश के तहत कटघोरा, कसडोल, कवर्धा, चांपा, रायपुर, सारंगढ़, सराईपाली, अंबिकापुर, अकलतरा, कुनकुरी, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, नारायणपुर, अंबागढ़ चौकी, राजनांदगांव, सक्ती, बेमेतरा, पेंड्रारोड, बीजापुर, मुंगेली, रायगढ़, सूरजपुर, दंतेवाड़ा और कांकेर के सिविल जज का ट्रांसफर किया गया है।

        विभिन्न जिलों में पदस्थ जजों का प्रमोशन आदेश भी जारी किया गया है।

        विभिन्न जिलों में पदस्थ जजों का प्रमोशन आदेश भी जारी किया गया है।

        इन जजों का प्रमोशन के बाद ट्रांसफर

        • कुमारी चेतना ठाकुर द्वितीय सिविल जज सीनियर डिवीजन- धमतरी से बालोद सीनियर डिवीजन सिविल जज
        • असलम खान द्वितीय सिविल जज सीनियर डिवीजन- बैकुंठपुर से चांपा सीनियर डिवीजन सिविल जज
        • गुलपान राम यादव द्वितीय सिविल जज सीनियर डिवीजन- बेमेतरा से भानुप्रतापुर सीनियर डिवीजन सिविल जज
        • पुनीत राम गुरपंच चतुर्थ सिविल जज सीनियर डिवीजन- दुर्ग से भटगांव एडिशनल जज टू प्रथम सिविल जज सीनियर डिवीजन
        • शिवानी सिंह तृतीय एडिशनल जज कोर्ट प्रथम सिविल जज सीनियर डिवीजन- दुर्ग से अकलतरा सिविल जज सीनियर डिवीजन
        • शीतल निकुंज चतुर्थ एडिशनल जज कोर्ट आफ सिविल जज सीनियर डिवीजन- रायगढ़ से पटना सिविल जज सीनियर डिवीजन
        • श्वेता मिश्रा द्वितीय सिविल जज सीनियर डिवीजन- महासमुंद से कसडोल सिविल जज सीनियर डिवीजन


                Hot this week

                रायपुर : अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त

                मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अवैध खनिज...

                रायपुर : रिफॉर्म उत्सव एवं राजभाषा हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन समारोह आयोजित

                रायपुर (BCC NEWS 24): भा.कृ.अनु.प -राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन...

                Related Articles

                Popular Categories